Virat Kohli Birthday: सचिन तेंदुलकर के 5 बड़े रिकॉर्ड जिसे विराट कोहली कर चुके हैं चकनाचूर
Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और रन मशीन विराट कोहली की तुलना हमेशा होती रही है। दोनों ही भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे हैं। दोनों ने अपने-अपने समय में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन विराट कोहली ने अब सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। कोहली के जन्मदिन के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं रन मशीन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड पर....
सचिन के नाम कई रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है। उनका करियर 24 साल लंबा था और उन्होंने क्रिकेट के हर प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतk 200 वनडे रनों का रिकॉर्ड और 10000 से ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाए। उनका टेस्ट करियर भी शानदार था, जिसमें 51 शतक और 15921 रन बनाए।

कोहली का ऐसा रहा प्रदर्शन
विराट कोहली ने बहुत कम समय में ही खुद को क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। उनका वनडे और टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है। विराट ने 80 शतक बनाए हैं, और उनके पास 13000 से ज्यादा रन वनडे में हैं। वह क्रिकेट के हर प्रारूप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, खासकर उनकी फिनिशिंग क्षमता और चेज़िंग का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
कोहली ने सचिन को पछाड़ा
कोहली ने 2023 के वनडे विश्व कप में आठ बार 50 या उससे ज़्यादा रन बनाकर इतिहास रचा था। इसके साथ ही उन्होंने साल 2003 के संस्करण में सचिन तेंदुलकर के सात 50 से ज़्यादा स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसी टूर्नामेंट में कोहली के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें 765 रन बनाने का मौका दिया, जिससे उन्होंने वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन बनाने का तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाए थे।
वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का किया कारनामा
कोहली द्वारा हासिल की गई एक उपलब्धि वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना था, यह रिकॉर्ड पहले तेंदुलकर के नाम था। कोहली ने महज 205 पारियों में सचिन की उपलब्धि की बराबरी की, जिससे वनडे प्रारूप में उनका दबदबा कायम हो गया। इसके अलावा कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है।
उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान तेंदुलकर के 27000 अंतरराष्ट्रीय रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, उन्होंने यह उपलब्धि केवल 594 पारियों में हासिल की, जबकि तेंदुलकर ने 623 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर के 50 शतकों का रिकॉर्ड भी विराट कोहली तोड़ चुके हैं। साल 2023 वनडे विश्व कप के दौरान यह उपलब्धि हासिल करके कोहली ने इतिहास रचा।












Click it and Unblock the Notifications