Virat Kohli: T20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विश्वकप में लगातार बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। पहले मुकाबले में जहां विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने का काम किया तो दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ही पारियों में विराट कोहली नाबाद रहे हैं और दोनों ही पारियों में कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली है। जिस तरह की फॉर्म में विराट कोहली नजर आ रहे हैं वह उनके रिकॉर्ड में भी साफ दिख रहा है। टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Virat Kohli ने शानदार फार्म को रखा जारी, लगाई Fifty | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

    दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

    टी-20 विश्वकप में विराट कोहली ने 23 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने अपने नाम कुल 989 रन किए हैं। 21 पारियों में 989 रन बनाकर विराट कोहली अब 1000 के स्कोर से सिर्फ 11 रन दूर हैं। विराट कोहली के बाद पहले पायदान पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने का नाम आता है, उनके नाम टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। टी-20 विश्वकप में 1000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ महेला जयवर्धने के नाम है। महेला जयवर्धने ने 31 मैचों की 31 पारियों में कुल 1016 रन बनाए हैं।

     विश्व रिकॉर्ड से महज 28 रन दूर

    विश्व रिकॉर्ड से महज 28 रन दूर

    विराट कोहली और महेला जयवर्धने के इस रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली 28 रन बनाकर टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। महेला जयवर्धने ने टी-20 विश्वकप में कुल 6 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। वहीं विराट कोहली ने टी-20 विश्वकप में रिकॉर्ड 12 अर्धशतक लगाए हैं। विराट का स्ट्राइक रेट 132 रहा है तो जयवर्धने का 134 का रहा है। विराट का टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक स्कोर 89 नाबाद का है तो जयवर्धने का सर्वोच्च स्कोर 100 है।

     दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब किया नाम

    दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब किया नाम

    विराट कोहली और महेला जयवर्धने के बाद इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। उन्होंने 33 मैचों की 31 पारियों में कुल 965 रन बनाए हैं। गेल के नाम 7 अर्धशतक और एक शतक है। गेल का सर्वोच्च स्कोर 117 है और उनका स्ट्राइक रेट सर्वाधिक 142 का रहा है। विराट कोहली टी-20 विश्वकप में दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। 2014 में 319 रन और 2016 में 273 रन बनाकर विराट कोहली मैन ऑफ द टुर्नामेंट रह चुके हैं। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 विश्वकप में दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+