'कोहली, बाबर आजम को पीछे छोड़ देगा', पाक दिग्गज ने कहा- ये खिलाड़ी सबसे आगे निकल जाएगा

नई दिल्ली, 27 सितंबर: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि भारतीय सितारे सूर्यकुमार यादव के अंदर विराट कोहली और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की क्षमता है। वे आने वाले समय में ऐसा कर सकते हैं और खुद को सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे महान बल्लेबाजों में एक बना सकते हैं। कनेरिया ने आगे कहा कि सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के सबसे अच्छा बल्लेबाज में है और 360 डिग्री पर शॉट खेलने की उनकी काबिलियत किसी और के पास बहुत ही कम है।

T20 फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया

T20 फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम का मजबूत हिस्सा हैं और उन्होंने T20 फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। सूर्यकुमार यादव ने पहले ही बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए नंबर 3 रैंक हासिल की है जिसमें उनके साथ 780 पॉइंट है जो बाबर से नौ अंक ज्यादा है। 30 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 69 रनों की पारी खेली और भारत को 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कामयाबी दर्ज की जिसके चलते टीम इंडिया ने हैदराबाद मुकाबला जीतकर 2-1 से जीत हासिल कर ली।

सूर्यकुमार यादव बेस्ट में से एक है

सूर्यकुमार यादव बेस्ट में से एक है

दानिश कनेरिया ने अपने चैनल पर बात करते हुए कहा कि, मैं इस बात को कुछ समय से कह रहा हूं कि सूर्यकुमार यादव बेस्ट में से एक है। उनके पास 360-degree शॉट खेलने की क्षमता है तो मैं यही कहूंगा कि अपने नाम के मुताबिक स्काई बहुत ही ऊंचे हैं। जिस तरीके से वे बल्लेबाजी करते हैं, ऐसा लगता है कि वह खुद को व्यक्त कर रहे हैं। तीसरे टी-20 मुकाबले में वे बहुत ही बेहतरीन थे। उन्होंने अलग तरीके से खेला और वे निश्चित तौर पर बहुत बड़े खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव इन दोनों को पीछे छोड़ देंगे

सूर्यकुमार यादव इन दोनों को पीछे छोड़ देंगे

जिस तरीके से वे बल्लेबाजी करते हैं उसके चलते लोग महान खिलाड़ियों को भूल जाएंगे। हां यह ठीक है विराट कोहली ने काफी रन किए हैं बाबर आजम भी काफी सफल रहे हैं लेकिन सूर्यकुमार यादव इन दोनों को पीछे छोड़ देंगे।

दानिश कनेरिया ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की भी तारीफ की जिन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर अर्धशतक लगाया था और भारत की नैया पार लगाई थी।

विराट कोहली की तारीफ की

विराट कोहली की तारीफ की

कनेरिया कहते हैं, लोग कह रहे थे कि विराट कोहली एडम जांपा की गेंद पर हमेशा आउट हो जाते हैं। लेकिन विराट कोहली ने इस बार उन पर बाउंड्री भी लगाई। वे बहुत ही जबरदस्त दिखे। रोहित शर्मा और केएल राहुल शुरू में ही आउट हो गए थे उसके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और जो मौका मिला उसको भुनाया। विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव को गाइड भी किया और दोनों के बीच में बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग भी थी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का इन दोनों बल्लेबाजों के सामने कोई जवाब नहीं था। अगर वे इस तरीके से बल्लेबाजी करते रहे तो भारत निश्चित तौर पर T20 वर्ल्ड कप टीम को हराने की क्षमता रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+