IND vs NZ: विराट कोहली अब सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 80 रन दूर, 20 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ने का मौका

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। हर टीम से किसी ने किसी बल्लेबाज ने धमाका किया है। भारतीय टीम से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर बैटिंग का लुत्फ़ उठाया है। विराट कोहली इस समय रन चार्ट में टॉप पर हैं।

कोहली और रोहित के पास सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। कोहली इस कीर्तिमान के ज्यादा करीब हैं। रोहित को ज्यादा रन चाहिए। एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। अब तक वह रिकॉर्ड 20 साल से कायम है।

sachin and kohli

सचिन तेंदुलकर ने साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में 11 मैच खेलते हुए कुल 673 रन बनाये थे। उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े थे। विराट कोहली अब तक 9 मैचों में 2 शतक और 5 फिफ्टी के साथ 594 रन अपने नाम कर चुके हैं। 80 रन और बनाते ही वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

रोहित शर्मा ने 9 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 503 रन बनाये हैं। रोहित को 171 रन चाहिए। इस लिस्ट में डी कॉक का नाम भी है। वह अब तक 591 रन बना चुके हैं। डेब्यू वर्ल्ड कप खेल रहे कीवी बल्लेबाज रचिन रविन्द्र ने भी धाकड़ फॉर्म दर्शाई है। वह 9 मैचों में 565 रन अपने नाम कर चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 499 रन बनाये हैं।

विराट कोहली इस समय सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। अगर वाल बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 80 रनों की पारी खेलते हैं, तो तेंदुलकर का कीर्तिमान पीछे छोड़कर खुद को नम्बर एक पर ला सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच वानखेड स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पिछले वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था। उस समय भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+