VIDEO: हार के बाद 20 मिनट तक कोहली ने पंड्या को बांटा ज्ञान, क्या वर्ल्ड कप में आएगा काम
भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत अब तक कुछ खास नहीं रही है। वॉर्म अप मैच में भारत के ज्यादातर बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म ही नजर आए हैं।
T20 World Cup 2022 Virat Kohli practice: भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत अब तक कुछ खास नहीं रही है। वॉर्म अप मैच में भारत के ज्यादातर बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म ही नजर आए हैं। यही वजह है कि भारत को गुरुवार को भारतीय टीम दूसरे वार्म अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा।

कोहली और हार्दिक ने की लंबी बात
इस हार के बाद विराट कोहली हार्दिक पंड्या के साथ करीब 20 मिनट तक मैदान पर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ के एक्शन से कई शॉट्स का जिक्र करते हुए पंड्या को कुछ समझाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि किस मुद्दे पर दोनों भारतीय खिलाड़ी आपस में इतनी लंबी बात कर रहे थे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हार के बाद बल्लेबाजी करने के तरीकों पर चर्चाएं की गई है।

20 मिनट लंबी चली बातचीत
पॉपुलर पत्रकार विमल कुमार ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर कोहली और पंड्या के बीच होने वाली इस बातचीत का वीडियो अपलोड किया है। हालांकि, वीडियो में दोनों खिलाड़ी द्वारा की जाने वाली बातचीत सुनाई नहीं दे रही है। लेकिन उनके हाथ के एक्शन से साफ पता चलता है कि यह बातचीत बल्लेबाजी को ठोस करने पर है। पंड्या के साथ कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई विकटों पर बल्लेबाजों का नहीं दिखा दम
ऑस्ट्रेलिया के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत इन दोनों ही मुकाबलों में फ्लॉप रहे। पहले मैच में पंत को कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जबकि दूसरे मैच में वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग के लिए आए थे। लेकिन पंत ने इन दोनों ही मौकों पर बल्ले से निराश करने का काम किया। ऐसे में उनके टीम में होने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होगा भारत का सामना
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के दोनों अभ्यास मैचों में कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित शर्मा टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले परखने का काम कर रहे हैं। लेकिन अभी तक हुए मुकाबलों में कोई ऐसा नाम सामने निकलकर नहीं आया है, जिसने अपने प्रदर्शन से हैरान किया हो। भारत को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और वह अभी से ही इसका इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications