झुके हुए कंधे और बेजान पाँव, क्या से क्या हो गए Vinod Kambli, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान
Vinod Kambli: विनोद कांबली इस इंसान का नाम है जिनको एक समय सचिन तेंदुलकर से धाकड़ खिलाड़ी माना जाता था। हालांकि समय के साथ सचिन तेंदुलकर आगे निकल गए और कांबली पीछे छूटते चले गए। इस बीच कांबली का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।
दरअसल कांबली को चलने में काफी परेशानी हो रही है और इसके लिए उनको दो व्यक्तियों के सहारे की आवश्यकता पड़ रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद फैन्स ने कांबली की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर से गुहार लगाई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली अवस्थ हैं और उनको सपोर्ट की जरूरत है। हालांकि यह साफ़ नहीं हुआ है कि वीडियो कहाँ का है लेकिन इसमें दिखने वाला शख्स विनोद काम्बली ही है। कांबली को हार्ट अटैक भी आया था लेकिन दस साल पहले की बात है।
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली बचपन से ही दोस्त हैं, जब वे क्रमशः 10 और 12 साल के थे, तब उनकी मुलाक़ात हुई थी। दोनों मुंबई से हैं, उन्हें दिवंगत रमाकांत आचरेकर ने मार्गदर्शन दिया और बाद में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। सचिन ने नवंबर 1989 में भारत के लिए पदार्पण किया, जबकि कांबली ने अपना पहला वनडे 1991 में शारजाह में खेला।
कांबली के क्रिकेट करियर में 1991 से 2000 के बीच 104 वनडे शामिल हैं, जिसमें उन्होंने 32। 59 की औसत से 2477 रन बनाए, जिसमें 14 अर्द्धशतक और दो शतक शामिल हैं। उन्होंने 17 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें 54। 20 की शानदार औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच 1995 में आया था और उन्होंने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications