क्रिस गेल संग नजर आए विजय माल्या, 'यूनिवर्सल बॉस' को बताया अपना पक्का यार
नई दिल्ली, 22 जून: भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या को लेकर भारत के लोगों में काफी उत्सुकता आज भी बाकी है, खासकर क्रिकेट फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं। जिस तरह का ग्लैमर विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में झोंका था वह आज भी कई लोगों को याद है। विजय माल्या भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वामित्व यानी मालिकाना हक रखते थे।

विजय माल्या ने क्रिस गेल से मुलाकात की
आरसीबी की ओर से एक और खिलाड़ी खेला है जो काफी चर्चित रहा और विजय माल्या के जैसी रंगीन जिंदगी जीने में मशगूल रहा यह खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल जो अपने रंगीन मिजाज, शोर-शराबे की पार्टियों के कारण और भी ज्यादा मशहूर हैं। वह टी20 क्रिकेट में अपने आप में एक बहुत बड़े लीजेंड है ही। ऐसे में विजय माल्या ने क्रिस गेल से मुलाकात की और इस मीटिंग की एक फोटो भी शेयर की।

'यूनिवर्सल बॉल' को बताया अपना पक्का यार
गेल ने आरसीबी के लिए 2011 से 2017 तक खेला था। वे इस फ्रेंचाइजी में खेलते हुए काफी सफल भी रहे। विजय माल्या ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हैं जिसमें वे पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं और क्रिस गेल अपने अंदाज में खड़े हैं। माल्या ने क्रिस गेल को अपना अच्छा दोस्त बताया है और कहा है कि क्रिस गेल से मुलाकात काफी अच्छी रही। इस दौरान उन्होंने गेल को यूनिवर्सल बॉस कहकर भी संबोधित किया। यह ट्वीट वायरल हो गया है।
माल्या आगे यह भी कहते हैं कि जब से मैंने क्रिस गेल को आरसीबी की टीम में शामिल किया था तब से हमारी दोस्ती बहुत जबरदस्त चल रही है। गेल अभी तक के बेस्ट खिलाड़ी है जिनको आप ले सकते हैं।

भारत में वांटेड है
माल्या भारत में शराब के कारोबारी थे और वे मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य आरोपों में भारत में वांटेड है। वे बेल पर यूके में रहते हैं। वहीं, क्रिस गेल 2011 में आरसीबी की टीम में एक रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर आए थे लेकिन उन्होंने फिर वापस मुड़कर नहीं देखा। आरसीबी की ओर से खेलने के बाद वे पंजाब किंग्स का हिस्से बने। हालांकि 2022 में हुई आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल ने अपना नाम नहीं दिया था। गेल 2009 और 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।
IPL में अब इज्जत नहीं मिल रही थी
गेल के नाम आईपीएल में 142 मैचों में 4965 रन हैं। 148.96 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ लीग में उनका औसत 39.72 है। उनके नाम छह शतक भी हैं, जिसमें 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन शामिल हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा टी 20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। गेल ने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें लगा कि उनके साथ व्यवहार नहीं किया जा रहा है और उचित सम्मान ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।

अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे गेल
हालांकि गेल ने घोषणा कर दी है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
गेल ने Mirron.co.uk. से कहा, "पिछले कुछ वर्षों से, जिस तरह से आईपीएल हुआ, मुझे लगा कि मेरे साथ ठीक से बर्ताव नहीं किया गया। इसलिए मैं ड्रॉफ्ट में नहीं गया। मैंने इसे वैसे ही छोड़ दिया। क्रिकेट के बाद हमेशा जीवन होता है इसलिए मैं सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा हूं।"
"अगले साल मैं वापस आ रहा हूँ, उन्हें मेरी जरूरत है!"












Click it and Unblock the Notifications