करोड़ों डकार कर देश छोड़ने वाले विजय माल्या को RCB की चिंता, टीम की जीत के बाद दिया ये रिएक्शन
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। चेन्नई सुपर किंग्स को 68वें मुकाबले में 27 रनों से हराकर फाफ डुप्लेसी की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। इस मौके पर विजय माल्या ने आरसीबी को सोशल मीडिया पर बधाई दी।
लगातार छह हार झेलने के बाद की वापसी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सीजन की शुरुआत में लगातार छह हार झेलने के बाद शानदार वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईपीएल इतिहास में यह नौवीं बार था जब आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। इस सीजन के साथ आरसीबी ने अब तक 9 बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया और 3 बार फाइनल खेला है।

आरसीबी की जीत पर माल्या ने किया ट्वीट
चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पूर्व मालिक विजय माल्या की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बैंकों का करोड़ों डकार कर देश छोड़ने वाले विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर आरसीबी के प्लेऑफ में जाने के बाद पोस्ट शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- KKR vs RR, H2H Record: कोलकाता बनाम राजस्थान का मैच किसके नाम होगा? जानें हेड-टू-हेड में कौन किस पर भारी?
माल्या ने ट्विटर पर लिखा, 'आरसीबी को टॉप-4 में जगह बनाने और आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हार्दिक बधाई। शानदार दृढ़ संकल्प और टैलेंट ने निराशाजनक शुरुआत के बाद जीत की लय बनाई है। ट्रॉफी की ओर बढ़ते रहें।'
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करो या मरो के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में प्रवेश किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद 5 विकेट पर 218 रन बनाए, प्लेऑफ़ में प्रवेश करने के लिए फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने चीजों को हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया।
जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ़ में केकेआर, आरआर और एसआरएच के साथ शामिल हो गई, जबकि सीएसके बाहर हो गई, जिसका मतलब इस सीज़न के लिए एमएस धोनी के अभियान का अंत था। इससे पहले, फाफ डु प्लेसिस ने 39 में से 54 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 29 में से 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रजत पाटीदार (23 में से 41) और कैमरन ग्रीन (17 में से नाबाद 38) ने भी आरसीबी की मदद की। जवाब में सीएसके 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन पर ही सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications