KKR vs RR, H2H Record: कोलकाता बनाम राजस्थान का मैच किसके नाम होगा? जानें हेड-टू-हेड में कौन किस पर भारी?
KKR vs RR, H2H Record: आईपीएल 2024 में रविवार, 19 मई को टूर्नामेंट के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दोनों टीमों गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। शानदार शुरुआत के बावजूद, रॉयल्स ने अपनी फॉर्म खो दी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होना तय है। मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
स्टैंडिंग में टॉप पर बने रहने का होगा लक्ष्य
दरअसल, पिछले चार मैच हारने के बाद संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम जीत की राह पर लौटने का लक्ष्य रखेगी। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स, जो टूर्नामेंट में टॉप पर है, असाधारण फॉर्म में है। लगातार चार जीत और अपना पिछला मैच रद्द होने के बाद, केकेआर का लक्ष्य एक और जीत दर्ज करना और स्टैंडिंग में टॉप पर बने रहना होगा।

आरआर बनाम केकेआर के बीच बराबरी की टक्कर
राजस्थान और कोलकाता ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 29 आईपीएल मैच खेले हैं। आरआर ने 14 मैच जीते हैं जबकि केकेआर ने भी 14 ही मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। रॉयल्स का कोलकाता के खिलाफ अब तक का हाईएस्ट स्कोर 224 रन है। रॉयल्स के खिलाफ केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 223 रन है।
पिछले मैच में किस टीम ने दर्ज की जीत
केकेआर और आरआर आखिरी बार इसी साल 16 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। आरआर के जोस बटलर ने 60 गेंदों में 107 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीता। आरआर ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें- KKR vs RR Match Prediction: आज के मैच की ड्रीम-11 टीम बनाएगी करोड़पति, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
कोलकाता बनाम राजस्थान का मैच किसके नाम होगा?
कोलकाता के पास अपने अंतिम लीग मैच में राजस्थान को हराने का पूरा दमखम है। केकेआर इस समय शानदार फॉर्म में है और उन्हें रोकना बहुत मुश्किल लग रहा है, लेकिन आरआर एक ऐसी टीम है जो उन्हें तीनों विभागों में चुनौती दे सकती है। कोलकाता अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जिससे उसे फायदा होगा। इसलिए, पूरी संभावना है कि ये मैच केकेआर के नाम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications