DHONI की CSK ने निकाला टीम से बाहर, अब लगातार तीन शतक जड़ इस खिलाड़ी ने मचाया गदर

आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 खिलाड़ियों रिलीज किया है।

Vijay Hazare Trophy 2022 N Jagadeesan century: आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 खिलाड़ियों रिलीज किया है। इन खिलाड़ियों में एक नाम ऐसा भी है जो इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहा है। तमिलनाडु की ओर से खेलने वाले नारायण जगदीशन मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म में हैं।

जड़ चुके हैं तीन शतक

जड़ चुके हैं तीन शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक नारायण जगदीशन के बल्ले से तीन शतक आ चुके हैं। जगदीशन ने गोवा के खिलाफ नाबाद 136 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107 और आंध्र प्रदेश के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 3 शतक जड़ने वाले नारायण जगदीशन को चेन्नई की टीम ने अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

जगदीशन पर होगी कई टीमों की नजरें

जगदीशन पर होगी कई टीमों की नजरें

चेन्नई से बाहर होने वाले जगदीशन पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें होगी। इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस का नाम सबसे पहले आता है। गुजरात को मिडल ऑर्डर में एक मजबूत बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में जगदीशन के पीछे गुजरात की टीम जा सकती है। वहीं आरसीबी और केकेआर की कोशिश भी इस बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने की होगी। इन दोनों टीमों को भी मिडल ऑर्डर में एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है।

CSK के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

CSK के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन- एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवन कॉनवे, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबति रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्षणा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सैंटनर, महीष पथिराना, सुभ्रांशू सेनापति।

रिलीज- ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्न, क्रिस जॉर्डन, एन जदगीशन, हरी निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+