MS Dhoni ने किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं साक्षी; Watch Video
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। वह कभी-कभार ही कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं।
नई दिल्ली, 17 सितंबर: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। वह कभी-कभार ही कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वह अपनी और माही से जुड़ी सारी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी इन पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वह साक्षी की पोस्ट पर लाइक और कमेंट भी करते हैं। हाल ही में साक्षी और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कर रही
इस वीडियो में सुना जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान साक्षी के लिए कह रहे हैं कि यह फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती है। 28 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की बीच मजाकिया अंदाज में कहा-सुनी हो रही है। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि साक्षी और धोनी के अलावा अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। साक्षी माही का वीडियो बना रही हैं, इस पर धोनी कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है।
.@msdhoni : Dekho aapne Instagram ke followers badhne ke liye, ye sab kar rahe hai... @SaakshiSRawat : All your followers love me also no..
Check out the hilarious convo here!🤣#Dhoni #Sakshi #MahiWay ❤️😇 pic.twitter.com/B0VNZ4mUOH— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2020

मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी
इस पर साक्षी भी चुप नहीं रहती हैं और वह कहती हैं, अपने फैंस भी मुझे उतना ही चाहते हैं जितना आपको। साक्षी की इस बात पर धोनी और आसपास बैठे लोग हंसने लगते हैं। मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी।' इस वीडियो को धोनी के फैन पेज से भी शेयर किया गया है। इस पर माही के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने आरोप लगाया कि साक्षी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए धोनी को यूज कर रही हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर फ्रूट-मेकअप चैलेंज चल रहा था। साक्षी ने भी इसी चैलेज के तहत चेरी से अपना मेकअप किया था। उन्होंने अपने मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इंस्टाग्राम पर साक्षी के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

धोनी का इंटरनेशनल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े हैं। 350 वनडे में धोनी ने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में माही ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 बनाए जड़े हैं। धोनी ने टी20 में दो अर्धशतक भी लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications