VIDEO: ब्रेकअप के बाद शिवभक्ति बना सहारा! हार्दिक पंड्या ने बेटे संग गाया 'हर हर महादेव'

Hardik pandya, viral video: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ब्रिटिश सिंगर-टीवी पर्सनालिटी जैस्मिन वालिया के बीच चल रही रिलेशनशिप की चर्चाएं अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई हैं। खबरें हैं कि दोनों ने अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिससे फैंस के बीच यह चर्चा गर्म हो गई है कि दोनों के रिश्ते का ब्रेकअप हो गया है।

तलाक के बाद जैस्मिन से जुड़ा था नाम (Hardik pandya, viral video)

हार्दिक और जैस्मिन का रिश्ता पिछले साल तब चर्चा में आया था जब हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक से तलाक लेने की घोषणा की थी। तलाक के बाद हार्दिक और जैस्मिन को एक साथ कई बार देखा गया, जिसमें सबसे चर्चित पल तब था जब जैस्मिन मुंबई इंडियंस की टीम बस में नजर आई थीं। इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत को सपोर्ट करती दिखीं।

Hardik pandya 1

बेटे अगस्त्य के साथ समय बिता रहे हैं पंड्या

हार्दिक की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। नताशा से चार साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। फिलहाल, हार्दिक क्रिकेट से थोड़ी दूरी पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं जैस्मिन भी अपने म्यूज़िक करियर और सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों ब्रेकअप की खबर पर कुछ कहेंगे या ये चर्चाएं महज अफवाह ही रहेंगी।

शिवभक्ति में डूबे पंड्या

हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पंड्या अपने बेटे अगस्त्य, बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और उनके बेटे कवीर के साथ भजन-कीर्तन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक के हाथ में माइक है और वो खुद भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर भजन गा रहे हैं। "हर हर महादेव" की गूंज पूरे माहौल को भक्तिमय बना रही है। दरअसल, 18 जुलाई को क्रुणाल पंड्या के बेटे कवीर का तीसरा जन्मदिन था। इस खास मौके पर कवीर ने इच्छा जताई कि इस बार जन्मदिन कीर्तन और भक्ति के साथ मनाया जाए। परिवार ने इस मासूम ख्वाहिश को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरा पंड्या परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ और शिवभक्ति में डूबकर इस दिन को खास बना दिया।

हार्दिक ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे प्यारे कवीर को जन्मदिन पर कीर्तन की इच्छा थी, और उसे पूरा करना हमारे लिए गर्व की बात है। जन्मदिन मुबारक हो Kavu! वीडियो में हार्दिक के बेटे अगस्त्य को भी 'महादेव' का नाम जपते और भजन में शामिल होते देखा जा सकता है। यह दृश्य फैंस के दिलों को छू गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+