VIDEO: पाकिस्तान में फैन ने लहराया भारत का तिरंगा, पुलिस ने कॉलर पकड़कर घसीटा, हुआ अरेस्ट
Ind vs Pak, VIDEO: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर महज 5 दिनों में खत्म कर दिया। 23 फरवरी को भारत से मैच हारने के साथ ही पाकिस्तान की टीम चैपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई। आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई मेजबान देश बाहर जाकर मुकाबला खेला होगा। दुबई में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा।
फैन ने लहराया भारत का तिरंगा (Ind vs Pak, VIDEO)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के एक दिन बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। लाहौर में 22 फरवरी को हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच का यह वीडियो फैंस के बीच चर्चाओं में आ गया है। इस मुकाबले के दौरान एक फैन पाकिस्तान के स्टेडियम में भारतीय टीम का तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे वहां से ले जाते नजर आये।

मैच के दौरान लहराया भारतीय झंडा
ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच के दौरान भारतीय झंडा लहराने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसकी पिटाई की। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कब हुआ, यह एकमात्र ऐसी घटना नहीं है जिसने सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा है। इस घटना के अलावा मैच की शुरुआत में राष्ट्रगान समारोह के दौरान कुछ सेकंड के लिए भारतीय राष्ट्रगान बजाया गया था।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में नहीं था भारतीय झंडा
एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान समेत सात टीमों के झंडे तो देखे गए, लेकिन उसमें भारतीय झंडा नहीं था। जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो फैंस ने देखा कि भारतीय तिरंगा गायब था। उसी समय चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी सात टीमों के झंडे फहराए गए।
उठ रहे हैं कई तरह के सवाल
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। हालाँकि, इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं है और पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर यूज़र्स ने इस घटना को उठाया और इस बात पर बहस की कि क्या सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई उचित थी या फिर यह पाकिस्तान में भारतीय प्रतीकों के प्रति गहरी दुश्मनी को बताता है।












Click it and Unblock the Notifications