IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती की टीम में एंट्री, जोरदार प्रदर्शन का मिला बड़ा इनाम
IND vs ENG 2025, Varun Chakravarthy: हाल ही में सम्पन्न हुई टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज जीतकर फैंस का दिल जीत लिया। अब टीम इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम चुनौती साबित हो सकता है।
वरुण चक्रवर्ती की टीम में एंट्री (IND vs ENG 2025, Varun Chakravarthy)
इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के साथ नागपुर में जुड़ गए हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि आगामी वनडे सीरीज में टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हो गई हैं। टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को अब वनडे टीम में भी मौका गया है।

वरुण चक्रवर्ती का रहा है दमदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के अलावा आईपीएल में उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के कारण वरुण चक्रवर्ती की टीम में जगह बन गई है। उनकी वापसी से भारतीय टीम की गेंदबाजी और मजबूत हो सकती है। उनकी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी हो सकते हैं शामिल
भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले नागपुर में कैंप लगा हुआ है। यह 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस कैंप में वरुण चक्रवर्ती को स्पॉट किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चैंपियंस ट्रॉफी की टीम भी में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार टीम के लिए विकेट लेने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications