क्या फिर से RCB की कप्तानी करने वाले हैं विराट कोहली, IPL 2025 से पहले हो गई बड़ी घोषणा?
IPL 2025 RCB Captain Name: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 को लेकर अभी से ही चर्चाएं तेज हो गई है। फाफ डु प्लेसिस ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व किया था। फाफ डु प्लेसिस से पहले लंबे समय तक विराट कोहली ने टीम की कप्तानी जिम्मेदारी संभाली थी। अब आईपीएल में एक बार फिर से विराट कोहली बतौर कप्तान अपना जलवा बिखेर सकते हैं।
क्या विराट कोहली फिर होंगे टीम के कप्तान (IPL 2025 RCB Captain Name)
कई फैंस और विशेषज्ञों का मानना है कि 2021 में आरसीबी की कप्तानी से हटने वाले विराट कोहली 2025 के सीज़न में एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं। बेंगलुरु की टीम अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही है। हालांकि, टीम ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। स्पोर्ट्स तक के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

कोहली की कप्तानी पर टीम के सीईओ ने कही बड़ी बात
सीईओ राजेश मेनन से इंटरव्यू से जब पूछा गया कि क्या कोहली आईपीएल के 2025 सीजन में फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी करेंगे? जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल हमने कुछ भी तय नहीं किया है। हमारी टीम में कई कप्तान हैं। हमारे पास 4-5 कप्तान के दावेदार हैं। हमने अभी तक इस बारे में विचार-विमर्श नहीं किया है कि हमें क्या करना है। हम विचार-विमर्श करेंगे और हम किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
आईपीएल में ऐसा है बतौर कप्तान कोहली का रिकॉर्ड
बता दें कि विराट कोहली ने साल 2011 से 2023 तक 143 आईपीएल मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है और उनमें से 66 में जीत हासिल की है। 70 मौकों पर आरसीबी को उनके नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा, और उन्होंने 2016 के सीज़न में फ्रैंचाइज़ी को आईपीएल फ़ाइनल तक पहुंचाया, जहाँ उन्होंने बल्ले से 973 रन भी बनाए।
आरसीबी में कई धुरंधर की एंट्री
आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जोश हेज़लवुड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा और सुयश शर्मा जैसे कुछ बड़े खिलाड़ियों को साइन किया है। इस बार टीम को इन खिलाड़ियों से खिताब की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications