Vaibhav Suryavanshi ने रचा एक और इतिहास, टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल ऑक्शन के दौरान चर्चा में आए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.10 करोड़ रुपये देकर वैभव सूर्यवंशी को अगले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वैभव ने क्रिकेट जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को आईपीएल में खरीदा जाना अपने आप में एक बड़ी बात है।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी फैंस की नजरें (Vaibhav Suryavanshi)
हाल ही में भारत के लिए अंडर-19 एशिया कप में खेलते हुए भी वैभव नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और साबित किया कि वह भविष्य में बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। वैभव का प्रदर्शन उनके करियर के लिए एक मजबूत शुरुआत है और आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह अब भारत के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान बिहार की टीम से मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए बनाया। वैभव की उम्र इस समय 13 साल 269 दिन है, और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 1999/2000 सीजन में अली अकबर द्वारा स्थापित किया गया रिकॉर्ड तोड़ा। अली अकबर ने 1999/2000 सीजन में 14 साल 51 दिन की उम्र में विदर्भ के लिए लिस्ट-ए में डेब्यू किया था।
पहले मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी
विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और दो गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें एक चौका शामिल था। बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 196 रन बनाए, जिसमें कप्तान शाकिबुल गनी ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार और हर्ष गवली की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट से हासिल कर लिया। हर्ष गवली ने 83 रन और रजत पाटीदार ने 55 रन की पारी खेली, जिससे मध्य प्रदेश ने आसानी से जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications