IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरे 13 साल के वैभव सूर्यवंशी, एशिया कप में रचा इतिहास
India U19 vs Pakistan U19, 3rd Match, Group A: बिहार के 13 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा है। मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी UAE में मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत के लिए खेल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। हालांकि, इस मैच में बतौर बल्लेबाज वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर भी उनकी उपलब्धियां उनके करियर के लिए अहम हैं। वैभव सूर्यवंशी ने जो रिकॉर्ड बनाया है उससे उनकी क्रिकेट करियर को एक नई दिशा मिल सकती है।

एशिया कप में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने वनडे डेब्यू के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे अब भारत के लिए अंडर-19 वनडे खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक मैच 13 साल और 248 दिन की उम्र में खेला। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम था, जिन्होंने 14 साल और 311 दिन की उम्र में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था कमाल
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक पारी से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने केवल 64 गेंदों में 104 रन बनाकर न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया, बल्कि 58 गेंदों में शतक बनाकर अंडर 19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड भी बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications