Vaibhav Suryavanshi के लम्बे छक्कों के पीछे की ताकत का क्या है राज? हैरान कर देगी उनकी डाइट

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने पहले ही मैच में धमाल मचाकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आवेश खान की फुल लेंग्थ गेंद को उन्होंने छह रन के लिए भेजकर पहली गेंद पर कमाल कर दिया। 14 साल की उम्र में डेब्यू मैच की पहली गेंद पर वैभव ने तहलका मचा दिया और देखने वाले हैरान रह गए।

वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में तीन छक्के जमाए और 34 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। हालांकि वह अपनी पारी से टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन डेब्यू गेम से हर किसी के दिल में एक गहरी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू गेम आने वाले किसी तूफान का संकेत भी है। पहले मैच में निडर होकर खेली गई बैटिंग से यह दिखता है कि आने वाले समय में वह और ज्यादा खूंखार तेवर अपनाते हुए मैदान पर उतरेंगे। एक और बात यहाँ जानने योग्य है कि लम्बे छक्के लगाने के लिए उनकी ताकत का साधन क्या है। खाने में वैभव की डाइट क्या है?

वैभव तगड़ी ट्रेनिंग के साथ ही अपने खाने का पूरा ध्यान रखते हैं और ऐसी चीजों का सेवन करने से परहेज करते हैं, जो उनकी फिटनेस को प्रभावित करती हो। इस उम्र से ही उन्होंने अपनी मनपसंद चीजों को त्याग दिया है। उनके खाने में मटन नहीं होता है।

Vaibhav Suryavanshi की प्लेट से ये चीजें गायब

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा का कहना है कि वैभव के खाने की प्लेट से मटन हटा दिया गया है। इसके अलावा पिज्जा खाने के ऊपर भी पूरी तरफ से रोक लगी है। ये दोनों चीजें ही वैभव सूर्यवंशी को काफी ज्यादा पसंद हैं।

Vaibhav Suryavanshi क्या खाते हैं

उनके खाने में फिटनेस के हिसाब से चीजें होती हैं। शरीर में जरूरी प्रोटीन के लिए चिकन का इस्तेमाल जायदा होता है। इसके अलावा अंडे भी उनके प्रोटीन का अहम श्रोत है। कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये चीजें ही उनको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती हैं और बड़े छक्के लगाने में सहायक साबित होती है।

Take a Poll

राजस्थान रॉयल्स को मिली करीबी हार

वैभव ने 20 गेंदों में 34 रनों की अपनी पारी में 3 छक्के जमाए लेकिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स 2 रनों से मुकाबला हार गई। अंतिम ओवर में रॉयल्स को 9 रनों की दरकार थी। हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर थे और दोनों मिलकर ये रन बनाने में सफल नहीं हो पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+