बिहार के युवा क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में किया ये कमाल

Ranji Trophy 2023-24 Bihar vs Mumbai, Elite Group B: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चाओं में हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। 14 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया। बिहार की तरफ से सूर्यवंशी मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।

14 साल की उम्र में किया कमाल: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वैभव सूर्यवंशी अभी महज 14 साल के हैं। बिहार के लिए रणजी खेलने से पहले सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 बी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इंग्लैंड और बांग्लादेश के साथ हुए क्वार्टर रेगुलर सीरीज में सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के दौरान वैभव ने पांच मैचो में 177 रन बनाए थे।

Vaibhav Suryavansh 1

तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड: सूर्यवंशी ने डेब्यू करने के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में यह कारनामा किया। ऐसा कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

बड़ी पारी खेलने का मौका: भारत के लिए सबसे युवा फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अब टॉप पर पहुंच गए हैं। बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम बिहार के सामने बेहतर शुरुआत करने में नाकाम रही। मुंबई के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सरफराज खान बिहार के खिलाफ महज एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी अपने पहले मुकाबले में बिहार के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

बिहार की प्लेइंग इलेवन: आशुतोष अमन (कप्तान), वीर प्रताप सिंह, बाबुल कुमार, बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), आकाश राज, सचिन कुमार, सकीबुल गनी, वैभव सूर्यवंशी, शरमन निग्रोध, हिमांशु सिंह, नवाज खान।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन: जय गोकुल बिस्टा, भूपेन लालवानी, सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, शम्स मुलानी (कप्तान), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+