वैभव सूर्यवंशी ने कोहराम मचाकर बनाए 132 रन, जीत के साथ टीम की कराई फाइनल में एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi: दिलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का शानदार सफर जारी है। ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तीन दिन तक चले इस मुकाबले में वैभव ने बल्ले से अहम योगदान दिया, उन्होंने रेड बॉल में भी खुद को साबित कर दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 132 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 92 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 40 रन बनाकर टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाई। इस मैच में उनके बल्ले से कुल 9 छक्के आए।

vaibhav sooryavanshi

पहली पारी में वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने महज 81 गेंदों पर 92 रन बनाए और अपनी पारी में सात चौके तथा सात छक्के लगाए। शतक से भले ही वह आठ रन दूर रह गए लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ईस्ट जोन को सेंट्रल जोन के 266 रन के स्कोर की बराबरी तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इसके बाद मैच की दूसरी पारी में भी वैभव ने टीम को निराश नहीं किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 40 रन की उपयोगी पारी खेली। इस तरह पूरे मुकाबले में उनके बल्ले से 132 रन निकले। दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर के ओवर में चार गेंदों में लगातार चार बाउंड्री जड़कर पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए। सूर्यवंशी ने उनको तीन चौके और एक छक्का जमाया।

मुकाबले की बात करें तो सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। जवाब में ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर आ गया। इसके बाद सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 158 रन पर सिमट गई, जिससे ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला। ईस्ट जोन ने छह विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ईस्ट जोन की जीत में गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान रहा। मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने सेंट्रल जोन की दूसरी पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई। मुकेश ने चार विकेट लिए, जबकि शमी को तीन सफलताएं मिलीं। इसके बाद बल्लेबाजों ने 159 रन के लक्ष्य को हासिल कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। पूरे मैच में शमी और मुकेश ने कुल 12 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+