Vaibhav Sooryavanshi: इतिहास रचने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, 15 की उम्र में बना देंगे छक्कों का तूफानी रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इस मैच की चर्चा जीत-हार से ज्यादा राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। महज 13 पारियों में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाला यह बल्लेबाज आज इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कराने के करीब है।
मात्र 2 रन और वैभव सूर्यवंशी की खास क्लब में एंट्री
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में अपने 500 रन पूरे करने के लिए मात्र 2 रनों की दरकार है। अगर आज वैभव यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

मैक्सवेल और पूरन का रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव ने अपनी शुरुआती 13 पारियों में जो कर दिखाया है, वो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। उन्होंने अब तक 44 छक्के जड़े हैं।
- ग्लेन मैक्सवेल: पहली 13 पारियों में 33 छक्के।
- निकोलस पूरन: पहली 13 पारियों में 30 छक्के।
- वैभव सूर्यवंशी: पहली 13 पारियों में 44 छक्के।
आज अगर वैभव के बल्ले से 6 छक्के और निकलते हैं, तो वह सबसे तेज 50 आईपीएल छक्के लगाने वाले युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
IPL 2026 में वैभव का खौफनाक स्ट्राइक रेट
इस सीजन में वैभव का बल्ला आग उगल रहा है। उनके आंकड़े किसी भी विपक्षी टीम के लिए डरावने सपने जैसे हैं। हर टीम उनको जल्दी आउट कर वापस भेजने की फिराक में होती है,
मैच: 6
रन: 246
स्ट्राइक रेट: 236.54
औसत: 41.00
LSG vs RR: राजस्थान के लिए साख की लड़ाई
राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले दो मुकाबलों में हैदराबाद और कोलकाता से हार का सामना कर चुकी है। टीम की पूरी बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की 'यंग गन' जोड़ी पर टिकी है। लखनऊ की टर्निंग पिच पर जहाँ स्पिनर्स का बोलबाला रहता है, वहां वैभव का निडर अंदाज राजस्थान की किस्मत बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications