UPCA अगस्त में शुरू कर सकता है उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग, BCCI से अनुमति का इंतजार, जानें कहां होंगे सभी मैच
Uttar Pradesh Premier League: उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर्स के बेहतर भविष्य के लिए जल्द एक नया प्लेटफॉर्म मिलने जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (UPL) शुरू करने का फैसला किया है।
यूपी के करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे
फ्रेंचाइजी आधारित टी20 टूर्नामेंट अगस्त के अंत तक शुरू होने की संभावना है, जिसमें यूपी के करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। टी20 लीग शुरू करने से पहले यूपीसीए को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मंजूरी लेनी होगी।

यूपीएल में कुल छह टीमों के भाग लेने की संभावना
यूपीएल में छह टीमों के भाग लेने की संभावना है, सभी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेले जाएंगे। यूपीएल में केवल यूपी के खिलाड़ी ही भाग लेंगे। छह टीमें अपनी टीम को पूरा करने के लिए अधिकतम 18 खिलाड़ियों को चुन सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, छह टीमें खरीदने के लिए 20 कंपनियां खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोच और अंपायर भी यूपी के ही हैं। जुलाई के आखिरी सप्ताह में टीमें फाइनल हो जाएंगी और 13 या 14 अगस्त तक खिलाड़ियों की नीलामी हो जाएगी।
टी20 टूर्नामेंट 20 से 22 दिनों तक चलेगा। स्टार स्पोर्ट्स और जियो यूपीएल के उद्घाटन संस्करण के लिए प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए दौड़ में हैं। इसके अलावा, यूपीसीए 26 जुलाई को रणजी ट्रायल आयोजित करेगा और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान शॉर्टलिस्ट भी किया जा सकता है।
इस आकर्षक टी20 लीग से यूपीसीए को नया रूप मिलना निश्चित है। लीग से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा, बल्कि वे यूपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल के लिए चयनित होने की संभावना में अधिक बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications