IND vs WI: विराट कोहली ने 500वें मैच में जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ अपने नाम की ये खास उपलब्धि
West Indies vs India, 2nd Test: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में 76वां इंटरनेशनल शतक पूरा कर इतिहास रच दिया है।
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अपने शतक के सूखे को खत्म कर दिया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 के बाद से भारत के बाहर ये शानदार शतक जड़ा है, जोकि कोहली का कुल मिलाकर 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक है।

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली का ये वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक है। क्वींस पार्क ओवल में चौथा अंतरराष्ट्रीय शतक है और 2018 के बाद से पहला टेस्ट शतक है। इस उपलब्धि के साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि सचिन ने 500 मैचों के बाद 75 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली ने की डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने का ये पोर्ट ऑफ स्पेन में 29वां टेस्ट शतक है। कोहली ने दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे 100वें टेस्ट मैच में 180 गेंदों में महत्वपूर्ण पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। पोर्ट ऑफ स्पेन में शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है।
500वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड
- विराट कोहली- 2023 में 100* (टेस्ट)
- कुमार संगकारा - 2013 में 48 (वनडे)
- रिकी पोंटिंग- 2010 में 44 रन (वनडे)
- एमएस धोनी - 2018 में 32* (टी20ई)
कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की। हालांकि, दूसरे सत्र में जरूर टीम इंडिया को कुछ देर के लिए संघर्ष करते देखा गया क्योंकि भारत ने चार विकेट खो दिए, जिससे उसकी मजबूत शुरुआत लगभग बर्बाद हो गई। तभी कोहली ने रवीन्द्र जड़ेजा के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया।
विराट कोहली का आखिरी शतक 21 मई, 2023 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में गुजरात के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 61 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। यह इंडियन टी20 लीग में उनका सातवां और 2023 में दूसरा शतक था। उनकी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण कोहली के लगातार शानदार प्रदर्शन की एक बड़ी वजह है।












Click it and Unblock the Notifications