Urvil Patel: गुजरात टाइटंस ने किया बाहर तो ऐसे लिया 'इंतकाम', 41 गेंदों में शतक ठोककर दिया जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के नए सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टूर्नामेंट के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज के बीच गुजरात टाइटन्स (GT) से रिलीज किए जाने के एक दिन बाद ही उर्विल पटेल ने अपने तूफानी प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, 27 नवंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में उर्विल ने 41 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के की मदद से शतक बनाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। गुजरात के बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विस्फोटक शतक बनाकर अपना पहला शतक दर्ज किया।

Urvil Patel

25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज गुजरात टाइटंस द्वारा रिलीज किए गए आठ खिलाड़ियों में से एक थे। उर्विल, आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान 20 लाख रुपए में टाइटन्स में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें विकेटकीपर की भूमिका के लिए रिद्धिमान साहा, केएस भरत और मैथ्यू वेड के बीच अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला।

उर्विल और केएस भरत दोनों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और अनुभवी साहा और वेड को बरकरार रखा है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उर्विल की वापसी ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है, जहां उन्होंने 167.01 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए।

उन्होंने केवल 41 गेंदों में अपना पहला शतक जड़कर उस फॉर्म को बरकरार रखा, जो विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है। 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 खिलाड़ियों की नीलामी में कुछ फ्रेंचाइजी द्वारा उर्विल को शॉर्टलिस्ट किए जाने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात ने शुरू में कप्तान हार्दिक पंड्या को बरकरार रखा, लेकिन सोमवार सुबह उन्हें 15 करोड़ रुपये के नकद सौदे में मुंबई इंडियंस को सौंप दिया। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को 2024 सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए नया कप्तान बनाया गया है।

गुजरात टाइटंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी
अल्ज़ारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, दासुन शनाका, यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: 'मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक..,' हार्दिक पांड्या की वापसी पर पूर्व दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

गुजरात टाइटंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+