IPL 2024: धोनी को CSK रिटेन करेगी तो कितने पैसे मिलेंगे? माही की कमाई में हो सकती है भारी कमी

MS Dhoni: आईपीएल को लेकर आगामी रिटेंशन की घोषणा का इंतजार क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। अगर टीमों को अनकैप्ड प्लेयर्स रिटेन करने की अनुमति मिलती है, तो उसमें धोनी भी आ सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा को पांच साल हो चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड कैटेगरी में लाया जा सकता है।

इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अनकैप्ड वाला नियम पहले था, अब इसे फिर से लागू किया जा सकता है। फ़िलहाल बीसीसीआई ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन चर्चा इस मामले पर काफी जोरों से है।

ms dhoni

पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाने वाले माही अब सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही खेलते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले सीजन टीम का कप्तान बना दिया गया था। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि धोनी आगे नहीं खेलेंगे लेकिन उन्होंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा नहीं की।

अगर धोनी को अनकैप्ड मानकर रिटेन किया जाता है, तो उनको मिलने वाली राशि को लेकर सवाल खड़ा होता है। अभी जो रकम उनको मिल रही थी, उसमें कटौती देखने को मिलेगी। अनकैप्ड प्लेयर्स को रिटेन करने की राशि 4 करोड़ है, इसे बढ़ाकर बीसीसीआई अब 5 करोड़ कर सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से 12 करोड़ मिलते हैं। अगर अनकैप्ड प्लेयर्स रिटेंशन का नियम होता है, तो धोनी को मिलने वाली धन राशि में 7 करोड़ रुपये की कटौती देखने को मिलेगी। माही को चेन्नई सुपर किंग्स से 5 करोड़ की राशि मिल सकती है।

इस बार होने वाली मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई रिटेंशन को लेकर अहम घोषणा करने वाली है। यह भी देखा जाना है कि कितने प्लेयर्स को रिटेन किया जाएगा और राईट टू कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगा या नहीं। इसके बाद प्लेयर्स रिटेन और रिलीज का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+