WPL 2026: करोड़ों की बारिश कर यूपी वॉरियर्स ने खरीदे बड़े नाम, अब कोई नहीं हरा पाएगा
UP Warriorz Squad WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा पैसे यूपी वॉरियर्स के पास ही थे और उम्मीद की जा रही थी कि बिड वॉर में यूपी हर टीम को चुनौती देने वाली है। वही देखने को मिला। दीप्ति शर्मा को यूपी ने दिल्ली से ऐसे छीना, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
दरअसल यूपी ने अपने आरटीएम का प्रयोग करते हुए दीप्ति शर्मा को वापस हासिल करने में सफलता पाई। इस नीलामी में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा महंगी बिकने वाली प्लेयर रहीं। दीप्ति को 3 करोड़ 20 लाख की बड़ी राशि में यूपी ने खरीद लिया। हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने का फायदा दीप्ति को मिला।

टीम इंडिया से बाहर चल रहीं शिखा पांडे के लिए भी यूपी ने पूरा जोर लगा दिया। आरसीबी के साथ चली बिड वॉर में यूपी ने बाजी मारते हुए धमाका कर दिया। यूपी ने शिखा पांडे को 2 करोड़ 40 लाख की बड़ी रकम देते हुए खरीद लिया और गेंदबाजी में एक ऑप्शन बढ़ा लिया। सिर्फ श्वेता सहरावत को यूपी ने 50 लाख में रखते हुए बाकी सबको बाहर कर दिया था।
UP Warriorz Full Team (यूपी वॉरियर्स)
श्वेता सहरावत (रिटेन)- ₹50 लाख
दीप्ति शर्मा, ऑल-राउंडर - ₹3.20 करोड़
सोफी एक्लेस्टोन, बॉलर - ₹85 लाख
मेग लैनिंग, बैटर - ₹1.90 करोड़
फोएबे लिचफील्ड, बैटर - ₹1.20 करोड़
किरण नवगिरे, बैटर - ₹60 लाख
हरलीन देओल, ऑल-राउंडर - ₹65 लाख
क्रांति गौड़, बॉलर - ₹50 लाख
आशा सोभाना, बॉलर - ₹1.10 करोड़
डियांड्रा डॉटिन, ऑल-राउंडर - ₹80 लाख
शिखा पांडे, ऑल-राउंडर - ₹2.40 करोड़
शिप्रा गिरी, भारत - विकेटकीपर ₹10 लाख
सिमरन शेख, भारत - बल्लेबाज़ ₹10 लाख
तारा नॉरिस, अमेरिका - गेंदबाज़ ₹10 लाख
क्लोए ट्रायन, दक्षिण अफ्रीका - ऑलराउंडर ₹30 लाख
सुमन मीणा, भारत - ऑलराउंडर ₹10 लाख
जी त्रिशा, भारत - ऑलराउंडर ₹10 लाख
प्रतिका रावल, भारत - बल्लेबाज़ ₹50 लाख












Click it and Unblock the Notifications