IPL ऑक्शन में सभी ने ठुकराया फिर एक कॉल ने बदली किस्मत, अब टीम का सबसे बड़ी हीरो बना ये खिलाड़ी

Shardul Thakur Unsold in IPL auction: शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे। इसके बाद लखनऊ की टीम के तेज गेंदबाज मोहसिन खान चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मोहसिन खान का चोटिल होना शार्दुल के लिए एक बड़ा मौका बनकर सामने आया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने फिर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पहले ही दो मुकाबले में टीम के फैसले को सही साबित किया।

शार्दुल ठाकुर ने एलएसजी के लिए किया कमाल (Shardul Thakur Unsold in IPL auction)

लखनऊ की तरफ से खेलते हुए भारतीय दिग्गज खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार वापसी की है। अलराउंडर को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में चोटिल मोहसिन खान की जगह शामिल किया गया है। इस कदम से फ्रैंचाइज़ी को फ़ायदा हुआ है, क्योंकि खिलाड़ी ने पिछले सीज़न की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ मैन ऑफ़ द मैच प्रदर्शन किया।

Shardul Thakur 1

ज़हीर खान ने किया था कॉल

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान ठाकुर ने खुलासा किया कि LSG मेंटर और बॉलिंग कोच ज़हीर खान ने उन्हें स्टैंड-बाय पर रखा था और उन्हें अपनी योजनाएं तैयार रखने के लिए कहा था। ठाकुर ने कहा कि मैं आईपीएल में नहीं चुने जाने की स्थिति में काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बना रहा था, लेकिन जब हम रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे, तो मुझे जहीर खान का फोन आया और उन्होंने कहा कि हम आपको मौका देना चाहते हैं।

ऐसा रहा है शार्दुल का करियर

शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में अपना सफर साल 2015 में शुरू की थी। तब से उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया है। आईपीएल में उन्होंने 97 मैच खेले हैं, जिनमें 38 पारियों में बैटिंग करते हुए 307 रन बनाए हैं। इसके अलावा 97 मैचों में से 94 पारियों में उन्होंने 100 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए शार्दुल ने 11 टेस्ट, 47 वनडे, और 25 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 129 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+