U19 WC 2022 : 'हीरो' साबित हुए ये 3 खिलाड़ी, भारत को चैंपियन बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है। यह 5वीं बार माैका आया है जब भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। साल 2020 में फाइनल में बांग्लादेश हार मिली थी, लेकिन इस बार यश ढुल की कप्तानी में टीम ने बिना कोई मैच हारे फाइनल जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया है। आइए जानें उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो भारत को चैंपियन बनाने में 'हीरो' साबित हुए-
Recommended Video
यह भी पढ़ें- IND vs WI : रोहित ने बताया काैन करेगा ओपनिंग, कोहली के लिए कही बड़ी बात

1. राज बावा
19 साल के ऑलराउंडर राज बावा ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हर मैच में अपना पूरा सहयोग देने की कोशिश की। राज ने 6 मैचों में 252 रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए। राज बावा इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राज ने भारत की तरह से सबसे सर्वश्रेष्ठ स्पैल भी फेंका। उन्होंने फाइनल में ही 9.5 ओवर में महज 31 रन देकर 5 विकेट लिए।

2. यश ढुल
भारत को चैंपियन बनाने में यश ढुल का भी अहम रोल रहा। उन्होंने ना सिर्फ शानदार कप्तानी की बल्कि बल्ले से भी रन बनाए। उन्होंने 4 मैचों में 229 रन बनाए, जिसमें 1 शतक व एक अर्धशतक भी शामिल रहा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। फिर बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 20 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 110 रनों की पारी निकलती दिखी। वहीं फाइनल में उन्होंने 17 रनों का योगदान दिया जो टीम को चैंपियन बनाने में अहम साबित हुए।

3. अंगकृष रघुवंशी
16 वर्षीय ओपनर अंगकृष रघुवंशी भले ही फाइनल में बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में टीम को अच्छी शुरूआत देने का काम किया। उन्होंने 6 मैचों में 55 की एवरेज से 278 रन बनाए, जिसमें एक शतक व एक अर्धशतक शामिल रहा। रघुवंशी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 5 रन ही बना सके थे, लेकिन फिर आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 79 रनों की पारी खेली। युगांडा के खिलाफ हुए तीसरे मैच में उन्होंने 144 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 44 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 रन बनाए थे। उन्होंने बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 विकेट भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications