Chetan Sakariya: पिता चलाते थे ऑटो, भाई ने की आत्महत्या, दुकान पर काम करने वाले की IPL में एंट्री
IPL 2025, KKR Chetan Sakariya News: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्पीड स्टार उमरान मलिक चोट की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स में अब उमरान मलिक की जगह लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है। चेतन सकारिया को आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल (IPL 2025, KKR Chetan Sakariya News)
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस नए सीजन के लिए अजिंक्या रहाणे को अपना कप्तान बनाकर सभी को चौंका दिया है। अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में केकेआर की कोशिश इस सीजन एक बार फिर खिताब जीतने की होगी। केकेआर के पास कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।

कौन हैं चेतन सकारिया
गुजरात के भावनगर से 10 किलोमीटर दूर एक गांव के निवासी चेतन सकारिया का जीवन काफी मुश्किलों भर रहा है।चेतन सकारिया के पिता ऑटो चलाकर अपना परिवार पालते थे। चेतन सकारिया अपने मामा की दुकान पर काम करते थे। जिसके बदले उनके मामा उनके शिक्षा,क्रिकेट इक्विपमेंट और सर भावसिंहजी क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग का खर्च उठाते थे। चेतन सकारिया के छोटे भाई ने सुसाइड कर ली थी, जिससे उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई।
भारत के लिए खेल चुके हैं चेतन सकारिया
हालांकि, चेतन सकारिया भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत के लिए सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके अलावा वह 19 आईपीएल मैच भी खेले चुके हैं, जिनमें उन्होंने 20 विकेट लेने में सफलता हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications