Umesh Yadav, IPL Auction 2024: उमेश यादव की चमकी किस्मत, गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा
IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन आज 19 दिसंबर को दुबई में हो रहा है। ऑक्शन के लिए शामिल खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम भारत के तेज गेंदबाज तेज उमेश यादव (Umesh Yadav) का भी है, जिनपर गुजरात टाइटंस (GT) ने पैसों की बारिश की है। उमेश को गुजरात टाइटंस ने मोटी रकम में खरीद लिया है।
उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ रुपये में साइन किया है। भारत के तेज गेंदबाज पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में 136 विकेट के साथ उमेश टूर्नामेंट में टॉप 10 भारतीय विकेट लेने वालों में से एक हैं। हालांकि, आईपीएल 2023 में नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उमेश आठ मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके।

भारतीय टीम से बाहर किए गए तेज गेंदबाज उमेश यादव अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी के लिए एक भरोसेमंद गेंदबाज साबित हुए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल 2024 में जीटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उमेश यादव को भारत की सीमित ओवरों की टीम के साथ-साथ लाल गेंद प्रारूप से भी बाहर कर दिया गया। उमेश यादव इस अवसर को राष्ट्रीय टीम में वापसी के मौके के रूप में भुनाना चाहेंगे।
36 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जून 2023 में ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उमेश यादव का आईपीएल 2023 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए निराशाजनक रहा था और कई मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। उन्हें केकेआर ने नवंबर 2023 में रिलीज कर दिया था और अब जीटी उन्हें नई गेंद के साथ फ्रंटलाइन पेसर के रूप में इस्तेमाल करेगी। यादव का अनुभव भी टीम के काम आएगा।












Click it and Unblock the Notifications