उमेश यादव ने शेयर किया PM नरेंद्र मोदी का मैसेज, पिता के निधन के बाद पेसर के लिए कहे ये शब्द

उमेश यादव ने पिता के निधन के बाद इंदौर टेस्ट में गजब का प्रदर्शन किया। मैच के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने गेंदबाज के लिए ऐसे शब्द कहे। जानिए क्या कहा प्रधानमंत्री ने।

Umesh Yadav

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ पेसर के लिए मोटिवेशन के शब्द भी कहे हैं। उमेश के पिता का निधन हाल ही में हुआ तब इंदौर टेस्ट में कुछ दिन बाकी थी। इस दौरान उमेश घर जाकर फिर से टीम के साथ जुड़े और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बहुत शानदार गेंदबाजी की। उनको रिवर्स स्विंग के दम पर तीन बेहतरीन विकेट मिले। उनके पिता लंबी बीमारी से ग्रस्त थे जिसके बाद उनका देहांत हो गया।

प्रधानमंत्री ने अपने मैसेज में कहा कि वे उमेश के पिता के निधन की बात सुनकर काफी दुखी हैं। एक पिता की उपस्थिति और उसका प्यार किसी की भी जिंदगी की सबसे मजबूत बुनियाद होता है। मोदी ने यह भी ध्यान दिया कि उमेश के पिता ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए कितना त्याग और समर्पण दिया।

भारतीय टीम इंदौर का टेस्ट बुरी तरह से हार गई लेकिन उमेश के प्रदर्शन और जज्बे ने सबका दिल जीता। उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद ट्विटर पर प्रधानमंत्री का मैसेज शेयर किया और इसके लिए पीएम को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री ने ये अपना शोक संदेश हिंदी में लिखा है जिसको आप यहां पर पढ़ सकते हैं-

pm modi letter

उमेश ने लिखा- माननीय प्रधानमंत्री आपका धन्यवाद कि आपने मेरे पिता के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत अहमियत रखता है।

उमेश के लिए इंदौर टेस्ट बहुत ही खास रहा क्योंकि वे अपने घर पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले मात्र 9वें एशियाई बॉलर बने और भारत में इस मामले में उनका औसत व स्ट्राइक रेट बाकी सभी भारतीय पेसरों से अच्छा है। अब उमेश 9 मार्च को सीरीज के अंतिम टेस्ट मुकाबले में शिरकत करने के लिए अहमदाबाद में उतरेंगे जहां शमी के साथ उनकी जोड़ी बनने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+