IND vs WI: उमेश यादव को वेस्टइंडीज दौरे पर क्यों नहीं चुना गया? कारण आ गया सामने

Umesh Yadav: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। दिग्गजों को बाहर करते हुए कुछ नए नामों को शामिल किया गया है। चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव उन नामों में हैं जिनको इस बार टीम से बाहर कर दिया गया। उमेश यादव को क्यों बाहर किया गया? इसे लेकर जानकारी सामने आई है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार उमेश यादव को प्रदर्शन के आधार पर टीम से बाहर करने जैसी कोई बात नहीं है। वह वापस भी टीम में आ सकते हैं। उमेश यादव को टीम से बाहर नहीं किया गया है। यह भी पता चला है कि उमेश यादव इस समय क्या कर रहे हैं।

umesh yadav

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि उमेश यादव इस समय रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं और वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। बताया गया है कि उमेश यादव हेमस्ट्रिंग में चोट की वजह से भारतीय टीम में शामिल नहीं किये गये हैं।

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि उमेश यादव को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि अब स्थिति साफ़ हो पाई है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान इस सम्बन्ध में नहीं आया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में उमेश यादव का प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

पुजारा को बाहर करने के साथ उमेश यादव को बाहर रखने पर यही माना गया था कि अपने प्रदर्शन के कारण वह टीम से बाहर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में उमेश यादव से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाये थे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए मुकेश कुमार को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि उनको अंतिम इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं। यह भी दिलचस्प रहेगा कि उमेश यादव फिटनेस हासिल करके कब तक वापस टीम में शामिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+