U19 World Cup: ऑस्ट्रेलिया से रोहित-कोहली का बदला लेंगे उदय-सचिन! छठी बार ट्रॉफी जीतने को बेताब

U19 World Cup 2024, India Vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। 11 फरवरी यानी कि रविवार को इन दोनों ही देश के बीच वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

फाइनल में होगी असली भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

U19 World Cup 2024 1

रोहित-कोहली को मिली हार

साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में लगातार 9 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल में जाकर हार गई। इस हार की चोट अभी भी खिलाड़ियों के दिल पर बरकरार है।

बदला लेने का मौका

अब टीम इंडिया के जूनियर्स यानी कि अंडर-19 टीम के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का बेहतरीन मौका है। भारत के पास रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का भी चांस है। वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान उदय सहारन ने अब तक टीम के लिए कमाल का काम किया है। यही वजह है कि भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अजय रही है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी।

9वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत

बता दें कि भारत ने 9वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसमें से पांच बार भारतीय टीम ट्रॉफी को जीतने में कामयाब रही है। जबकि तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था और वह डिफेंडिंग चैंपियन है। ऐसे में टीम को अपने खिताब को दोबारा पाने की भी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+