U19 World Cup: इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर, फाइनल में मचा सकते हैं धमाल
U19 World Cup 2024, India Vs Australia: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में यह तीसरी बार होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। इससे पहले दोनों टीम दो बार फाइनल में आपस में टकरा चुकी है। दोनों ही बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। साल 2012 में पहली बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ी थी। इस मुकाबले को भारत ने आसानी से जीत लिया था।
भारत को मिली थी जीत
इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर से भारत का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मुकाबले को भी ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया। अब एक बार फिर 6 साल बाद यह दोनों टीम में फाइनल में पहुंच चुकी है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अपना जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब होगी।

कप्तान उदय सहारन पर होगी नजर
फाइनल मुकाबले में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर फैंस की नजरे बनी हुई है। यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। भारत की तरफ से कप्तान उदय सहारन एक बार फिर से मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया था।
सेमीफाइनल में झटके थे 6 विकेट
वर्ल्ड कप में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उदय सहारन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। वह अब तक एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज टॉम स्ट्रेकर पर भी सबकी नज़रें होगी।टॉम स्ट्रेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। ऐसे में फाइनल मुकाबले में वह अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकते हैं।
मुशीर खान बिखेरेंगे जलवा
वहीं मुशीर खान पर भी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। गेंद और बल्ले दोनों से ही मुशीर खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने छह पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने का काम किया है। जिसकी बदौलत उन्होंने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक 388 रन बना लिए हैं।
दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे सचिन दास
भारत की तरफ से सचिन दास ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार 96 रनों की पारी खेली थी। सेमीफाइनल में सचिन दास की वजह से ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को जीत मिली। सचिन दास फाइनल में भी भारत के लिए एक और दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
हरजस सिंह से रहना होगा सावधान
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हरजस सिंह अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। लेकिन वह फाइनल में भारतीय टीम को हैरान करने का काम कर सकते हैं। हरजन सिंह इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल पांच मैच खेल चुके हैं। लेकिन, अब तक वह अपना बेस्ट प्रदर्शन देने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वह भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications