AUS vs PAK: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो वाला महामुकाबला, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
U-19 WC, AUS vs PAK, Pitch and Weather: अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 2 विकेट से करीबी जीत मिली थी। इसके बाद अब दूसरे मुकाबले की बारी है। दूसरा सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को भारत के सामने फाइनल मैच खेलना होगा। टीमों की स्थिति पर नज़र डाली जाए, तो कंगारू भारी दिखाई देते हैं लेकिन पाकिस्तान के पास सशक्त तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान सेमीफाइनल, पिच रिपोर्ट
मुकाबला बेनोनी के विलोमोर पार्क में खेला जाना है। यहाँ की पिच में निश्चित रूप से उछाल मिलने वाला है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मूवमेंट भी मिलेगा। सेट होने के बाद बल्लेबाज यहाँ रन बना सकते हैं। मैदान की बाउंड्री बड़ी है, ऐसे में शॉर्ट बॉल प्रमुख हथियार बन सकता है। पहले बैटिंग करने का निर्णय सही माना जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान सेमीफाइनल, वेदर अपडेट
मौसम को लेकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी की बात नहीं है। गुरुवार को मौसम साफ़ रहने वाला है। यह राहत की बात है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और आर्द्रता भी 39 प्रतिशत रहने वाली है। मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान सेमीफाइनल कहां देखें?
भारतीय समय के मुताबिक़ यह मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क प्रसारित करेगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म में यह डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। दर्शक इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications