ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत स्कॉड का ऐलान
Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया की टीम फ़िलहाल धाकड़ फॉर्म में चल रही है, वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तहलका मचाने का काम किया है। अब अगला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज है और इसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो दिग्गज प्लेयर्स की वापसी हुई है, जिनको वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अपने प्रदर्शन में गिरावट नहीं आने दी थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड हैं। विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित कर दी गई है।
शॉन एबॉट, जेक फ्रेज़र-मैगर्ग, तनवीर संगा, कूपर कॉनॉली और आरोन हार्डी को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि ज़ेवियर बार्टलेट और लांस मॉरिस की टीम में वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने टी20 टीम को केवल 14 खिलाड़ियों तक सीमित रखा है। इसी वजह से फ्रेज़र-मैगर्ग, हार्डी, कॉनॉली और बार्टलेट को टीम से बाहर किया गया, ताकि ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड को शामिल किया जा सके। टी20 और एकदिवसीय दोनों टीमों की कमान मिचेल मार्श के पास है।
सीरीज की शुरुआत 10 अगस्त से होनी है, इसमें दो मैच डार्विन में खेले जाएंगे। अंतिम दो टी20 मुकाबले और पहला एकदिवसीय मुकाबला केर्न्स में आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने दौरा मैके में दो और मैचों के साथ समाप्त हो जाएगा।
Australia Squad:
टी20 टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, टिम डेविड, बेन द्वारशुईस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़ैम्पा।
वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन द्वारशुईस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़ैम्पा।












Click it and Unblock the Notifications