भारत के 2 धांसू इंटरनेशनल स्टेडियम सालों से धूल फांक रहे, अफगानिस्तान टीम को नहीं दिए गये

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबला लगातार दूसरे दिन शुरू नहीं हुआ। रात को हुई बारिश के बाद ग्राउंड को तैयार नहीं किया जा सका और टॉस भी नहीं हुआ। इससे टीमों के साथ फैन्स को बड़ी निराशा हुई है। बीसीसीआई को फैन्स ने आड़े हाथों लिया है।

नोएडा के इस स्टेडियम पर पहले टेस्ट नहीं हुआ और अब इसकी कलई खुल गई। बारिश के बाद मैदान को ठीक करना काफी मुश्किल काम दिख रहा है और ड्रेनेज भी दुरुस्त नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि खराब मैदान होने के बाद भी इसे अफगानिस्तान को घरेलू मैदान के रूप में क्यों दिया।

jodhpur stadium

फैन्स का यह भी कहना है कि भारत में स्टेडियमों की कोई कमी नहीं है, ऐसे में बीसीसीआई ने अफगान टीम को कोई दूसरा स्टेडियम क्यों नहीं दिया। हालांकि लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी अफगानिस्तान को दिया गया है। ऐसा भी नहीं है कि भारत के पास स्टेडियमों की कोई कमी है।

दो ऐसे स्टेडियमों के बारे में जानते हैं जहाँ सालों से कोई मैच नहीं हुआ और ये धूल फांक रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेशनल मैच नहीं होते लेकिन उस जगह की रणजी टीम के लिए वह स्टेडियम अहम हो जाता है इसलिए इसे दिया जाना संभव नहीं होता है।

कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम

ग्वालियर के इस स्टेडियम से इतिहास जुड़ा हुआ है। यहाँ एकदिवसीय क्रिकेट का पहला शतक लगा था। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक आया था। 2010 के बाद से इस स्टेडियम में कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। मध्य प्रदेश के पास इंदौर एक स्टेडियम पहले से है। इसके अलावा ग्वालियर में अब एक नया स्टेडियम भी बना है। ऐसे में ग्वालियर स्टेडियम अफगान टीम को दिया जा सकता था।

बरकतुल्लाह खां स्टेडियम

जोधपुर के इस स्टेडियम में टेस्ट नहीं हुआ लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट के इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। कुछ साल पहले ही इसको रिनोवेट कराया गया है। 2002 में यहाँ अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। अभी यहाँ हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मुकाबल खेले गए थे और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। राजस्थान के पास जयपुर में पहले ही एक स्टेडियम है, एक नया स्टेडियम भी वहां बन रहा है। जोधपुर स्टेडियम अफगानिस्तान टीम का घरेलू स्टेडियम बन सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+