'मेरा देश सबसे महान हो जाए अगर...', इरफान पठान के इस ट्वीट पर अमित मिश्रा का जवाब हुआ वायरल
नई दिल्ली, अप्रैल 22। टीम इंडिया के दो पूर्व खिलाड़ियों लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज इरफान पठान के बीच ट्विटर वॉर देखने को मिला है। दरअसल, यह वॉर इरफान पठान के एक ट्वीट को लेकर हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी बात को अधूरा छोड़ दिया। इरफान के ट्वीट पर अमित मिश्रा ने रिप्लाई किया और उसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। हालांकि अमित मिश्रा ने अपने ट्वीट में पठान का कोई जिक्र नहीं किया है।

क्या है पूरा मामला?
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा, 'मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसके पास दुनिया का महानतम देश बनने की संभावना है। लेकिन...'। इरफान पठान ने अपने ट्वीट को '....लेकिन' के साथ जो खत्म किया, उसी को लेकर हंगामा हो गया है। सोशल मीडिया पर पठान ट्रोल हो गए हैं। पठान के इस ट्वीट के बाद अमित मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है, जिसे पठान के ट्वीट का ही जवाब माना जा रहा है। हालांकि मिश्रा ने अपने ट्वीट में ना तो पठान का नाम लिया है और ना ही उनके ट्वीट को रिट्वीट किया है।

क्या कहा है अमित मिश्रा ने?
इरफान पठान के ट्वीट के बाद अमित मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा है, 'मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसके पास दुनिया के सबसे खूबसूरत देश बनने की संभावना है... अगर सिर्फ कुछ लोग यह समझ जाएं कि हमारा संविधान वह पहली किताब है जिस पर अमल किया जाना चाहिए।'

पठान की यूजर्स ने लगाई क्लास
इरफान पठान अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। यूजर्स का कहना है कि जिस देश ने उन्हें इतना सबकुछ दिया है, वो आज उसी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, "कुछ लोग शिक्षित होने के बजाय पथराव करना पसंद करते हैं।" वहीं एक यूजर ने पठान को मानवता की सीख लेने की बात कही है। एक अन्य यूजर ने कहा, "जो लोग पहले खुद को धर्म से पहचानते हैं वो देश से लगाव नहीं रखते।












Click it and Unblock the Notifications