ऋषभ पंत को पीछे छोड़कर WTC 2021-23 के सबसे 'तेज' बल्लेबाज बने ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड जिस तरह का अटैकिंग टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं वह इस फॉर्मेट में उन्हें टॉप के मॉडर्न डे बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करता जा रहा है।

Australias Travis Head celebrates after scoring 150 runs

WTC Final 2023 Travis Head Century: ऑस्ट्रेलिया के नए एडम गिलक्रिस्ट साबित हो रहे ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भारत के खिलाफ 174 गेंदों पर 163 रनों की पारी खेली है। इस पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया गया और स्ट्राइक रेट 93.6 का रहा।

टेस्ट मैच में अगर आप इस स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं तो आपकी टीम को बहुत बड़ा एडवांटेज मिलना तय है। ट्रेविस हेड एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर विकसित होते जा रहे हैं जो लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ा सकता है।

29 साल के बाएं हाथ के अटैकिंग बल्लेबाज ने 36 टेस्ट मैचों में 61.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 2361 बना दिए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 को ट्रेविस हेड के उभार का समय माना जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में दूसरे दिन आउट होने से पहले अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के दौरान 81.91 का स्ट्राइक रेट निकाला था। इसके साथ उन्होंने 80.81 स्ट्राइक रेट वाले ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया।

नवंबर 2022 के बाद ट्रेविस हेड ने टेस्ट मैचों में 14 पारियां खेली हैं जिसमें 82.36 की औसत से 906 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 86.2 का रहा है। यह आंकड़े वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ट्रेविस हेड के आउट होने से पहले के हैं।

जिस तरह से ट्रेविस हेड का करियर आगे बढ़ता जा रहा है और वे खुलकर खेलते जा रहे हैं, तो ऐसे में वे गिलक्रिस्ट जैसा बनने के भी बहुत नजदीक पहुंचते जा रहे हैं। एडम ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट मैचों में 81.96 के स्ट्राइक रेट से 5570 रन बनाए थे।

गिलक्रिस्ट का औसत 47.61 था तो ट्रेविस हेड का मौजूदा औसत 45.4 है। गिलक्रिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रहे जो बाएं हाथ से बहुत ही तूफानी बैटिंग करते थे और ट्रेविस हेड भी बाएं हाथ से इसी तरह की इंटेंट दिखाते हैं।

इतना ही नहीं ट्रेविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। दूसरे खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने ट्रेविस हेड के साथ केनिंग्टन ओवल में रिकॉर्ड साझेदारी की है। हेड को मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में सिराज ने छोटी गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+