सिर में गेंद लगने से मुंबई के खिलाड़ी की मौत, इसी जगह चोट से फिल ह्यूज का हुआ था निधन
Mumbai Cricketer dies: मुंबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी की मैदान पर मौत हो गई। दरअसल गेंद से लगने के बाद खिलाड़ी को बचाया नहीं जा सकता यह दुःखद घटना मातुंगा के मेजर धारकड़ मैदान की है। जिस खिलाड़ी को गेंद लगी, वह बल्लेबाजी नहीं बल्कि फील्डिंग कर रहा था।
मृतक का नाम जयेश सावला है, जो 52 साल थे। दादर स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे वेटरन समुदाय क्रिकेट टूर्नामेंट में वह हिस्सा थे। सावला जिस स्थान पर फील्डिंग कर रहे थे, उधर पास में अन्य मैच खेला जा रहा था, वह उस पिच के करीब ही खड़े थे। बल्लेबाज ने ताकतवर पुल शॉट खेला और वह सावला के सिर में लगा।

भयंदर के बिजनेसमैन सावला को वहां से तुरंत सायन अस्पताल लेकर जाया गया। हालांकि सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। डॉक्टरों ने सावला को मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक दुःखद घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यकीन नहीं हुआ कि सावला अब नहीं रहे।
मुकाबले के दौरान सावला के साथ में कई लोग थे। उनमें से एक ने बताया कि सावला पॉइंट की तरफ फील्डिंग कर रहे थे। दूसरे गेम के खिलाड़ी ने जब पुल शॉट खेला तो वह उनके सिर के पिछले हिस्से में लगा। उनको वहीँ लगी जहाँ ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज को लगी थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
इस घटना ने शहर को हिलाकर रख दिया। मैदान में सुबह होने वाला अभ्यास सेशन रद्द कर दिया गया। माहौल काफी गमगीन हो गया। खिलाड़ियों के बीच आपस में बातचीत के दौरान सुरक्षा को लेकर ही चर्चा देखने को मिली। खिलाड़ियों की सेफ्टी को हर किसी ने जरूरी माना।
इससे पहले नोएडा से भी एक दुःखद खबर सामने आई थी। एक मुकाबले के दौरान बल्लेबाज मैदान पर गिर पड़ता है। रन दौड़ने के समय यह घटना घटी। हार्ट अटैक आने से बल्लेबाज की मृत्यु हो जाती है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 135 में घटित हुई थी। मृतक पेशे से इंजीनियर था।












Click it and Unblock the Notifications