KKR vs GT: केकेआर और गुजरात के मैच में बारिश का खलल, जानिए कब होगा टॉस
GT vs KKR Toss delayed: गुजरात और केकेआर के बीच अहमदाबाद में आज मुकाबला खेला जाना है। टॉस अपने निर्धारित समय पर नहीं हो पाया और इसमें देरी देखने को मिली है। मौसम को देखते हुए ऐसा हुआ है। खराब मौसम के कारण टॉस में देरी देखने को मिली है।
मैदान पर छाए बादलों में लगातार बिजलियों के कड़कने से टॉस नहीं हो पाया। बारिश के आसार भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बारिश से पहले ही मैदान पर मुख्य कवर लगा दिया गया है। ऐसे में अब मुकाबला शुरू होने में देर देखने को मिल सकती है।

बारिश की आशंका को देखते हुए पहले से ही पिच का बचाव करने का फैसला ले लिया गया और मैदान के अहम हिस्से को कवर्स से ढका गया है। ईडन गार्डंस में पूरे मैदान को ढका जाता है, उस तरह यहाँ कुछ नहीं हुआ है। आसमान में बिजलियों की कड़कड़ाहट देखने को मिली है।
गुजरात से सटे राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बारिश देखने को मिली है। देश के अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। अहमदाबाद में भी स्थिति कुछ इसी तरह की है। हालांकि इस मुकाबले में ओवर कटौती होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
आईपीएल की तरफ से भी टॉस को लेकर अपडेट आया। इसमें बताया गया कि खराब मौसम के कारण कवर्स को लगाया गया है। टॉस में अभी देरी होगी। आगे का अपडेट बाद में दिया जाएगा। फैन्स को खराब मौसम के चलते निराशा जरुर हुई होगी लेकिन प्राकृतिक कारणों को लेकर कुछ किया भी नहीं जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications