ये हैं बिना शतक सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 3 भारतीय, हार्दिक पांड्या भी शामिल
आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या के बल्ले से शतक देखने को मिल सकता है। पांड्या में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है।

Top Indian Batters without Century in ODIs: वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर रहे हैं। शतकों के मामले में भी तेंदुलकर का नाम टॉप पर आता है। उनके अलावा विराट कोहली का नाम भी इस श्रेणी में शामिल है। कोहली और तेंदुलकर के बीच तीन शतकों का अंतर है। भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके बल्ले से शतक नहीं आया है लेकिन उनके खेल में धार है। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों का जिक्र इस लेख में किया गया है जिन्होंने शतक नहीं जड़ने वाले बल्लेबाजों में रनों के मामले में टॉप स्थान हासिल किया है।

रविन्द्र जडेजा
इस भारतीय क्रिकेटर ने पिछले पांच सालों में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। रविन्द्र जडेजा ने शतक के बिना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में पहले स्थान प्राप्त किया है। उनके नाम सर्वाधिक रन है। जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 174 मैचों की 118 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 2526 रन आये हैं। जडेजा का उच्चतम स्कोर 87 रन है। उनको अब तक शतक जड़ने का मौका नहीं मिला है।

दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने काफी सालों पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। लगभग दो दशक पहले वह टीम इंडिया के लिए खेलने आए थे। बाद में महेंद्र सिंह धोनी के आने पर कार्तिक को मौके नहीं मिले। वह बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं। कार्तिक ने 94 मैचों की 79 पारियों में कुल 1752 रन बनाये हैं। कार्तिक के बल्ले से 79 रनों का उच्चतम स्कोर देखने को मिला है। वह 21 बार नॉट आउट रहे हैं।

हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के उपकप्तान और हरफनमौला हार्दिक पांड्या का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर आता है। हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। वह एक बार शतक के करीब जाकर नाबाद रहे थे। हार्दिक पांड्या ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 74 मैचों की 55 पारियों में 1584 रन बनाये हैं। नाबाद 92 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। पांड्या कुल 7 बाद नाबाद लौटे हैं। उन्होंने 112 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाये हैं। आने वाले समय में वह शतकीय पारी भी जमा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications