RCB द्वारा खरीदे गए टॉम करन अंपायर से भिड़े, इतने मैचों से कर दिए गए बैन, देखें वीडियो
Tom Curran: इंग्लैंड के ऑल राउंडर टॉम करन एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। बिग बैश लीग में खेलने के दौरान ऐसा हुआ है, वह जानबूझकर अंपायर से भीड़ गए और बाद में उनको निलंबित कर दिया गया। इस घटना का एक स्पष्ट वीडियो भी सामने आ गया है।
सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले टॉम करन मैच से पहले खुद को तैयार करने के लिए विकेट के ऊपर गेंदबाजी एक्शन करते हुए दौड़कर आ रहे थे। एक बार वह ऐसा कर चुके थे और दूसरी बार पिच के ऊपर कूदने की तैयारी कर रहे थे। फॉर्थ अंपायर ने उनको देख लिया।

फॉर्थ अंपायर ने आकर उनको मना किया और कहा कि आप साइड में गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर सकते हैं लेकिन पिच के ऊपर नहीं दौड़ सकते हैं। वीडियो में अंपायर के इन शब्दों को साफ तौर पर सुना जा सकता है। इसके बाद भी टॉम करन नहीं रुके और भागते चले गए।
वह अंपायर को खुद की बॉडी से धक्का देने से बचे और करीब से गुजरते हुए पिच के ऊपर से दौड़कर चले गए। फॉर्थ अंपायर ने इसे काफी खराब हरकत माना। कॉमेंट्री बोक्स में बैठे लोगों के बीच भी यह हरकत चर्चा का विषय बन गई कि कैसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का किलाडी ऐसी हरकत कर सकता है।
Reason behind Tom Currans suspension.pic.twitter.com/9VRZfTSWwo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 21, 2023
टॉम करन की इस हरकत को काफी गंभीरता से लिया गया और निलंबन का निर्णय सुना दिया गया। वह बिग बैश लीग में अब 4 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। हर किसी ने उनकी इस हरकत की आलोचना की है और निलंबन के फैसले को भी सही ठहराया है। आरसीबी ने हाल ही में आईपीएल नीलामी के दौरान करन को खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications