टॉड मर्फी ने विराट कोहली को लेकर कही अपने दिल की बात, पूरी सीरीज में अभी तक 3 बार कर चुके हैं आउट

टॉड मर्फी अभी तक सीरीज के 3 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मर्फी की गेंदबाजी प्रभावी इसलिए भी रही है क्योंकि उन्होंने सीरीज में तीन बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है।

Virat Kohli and Todd Murphy

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अभी तक हुए तीन मैचों में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला है। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमैन ने अपनी फिरकी से भारतीय बल्लेबाजों को छकाया है। सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। टॉड मर्फी अभी तक सीरीज के 3 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मर्फी की गेंदबाजी प्रभावी इसलिए भी रही है क्योंकि उन्होंने इस सीरीज में तीन बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है। भारत दौरे पर ही अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले मर्फी इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें इस सीरीज में कोहली का विकेट तीन बार मिला है।

कोहली को चौथी बार आउट करने पर नजर गढ़ाएं हैं टॉड मर्फी

विराट कोहली के खिलाफ इस उपलब्धि को अचीव करने वाले टॉड मर्फी का ध्यान अब कोहली को चौथी बार भी आउट करने पर है। 9 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। अहमदाबाद टेस्ट से पहले टॉड मर्फी ने अपने भारत दौरे के अभी तक के अनुभव के बारे में बात की है। एक इंटरव्यू में मर्फी ने बताया है कि उन्हें विराट कोहली को गेंदबाजी करके काफी अच्छा लगा है। मर्फी ने बताया कि जब विराट नागपुर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तो तब उन्हें देखकर मैं काफी एक्साइटेड हुआ था, क्योंकि वो वैसे ही थे जैसा उनके बारे में सुना था।

'कोहली को गेंदबाजी करना काफी उत्साहित करने वाला था'

टॉड मर्फी ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा है कि अभी तक की सीरीज शानदार रही है। जब मैंने नागपुर में सबसे पहले कोहली को बल्लेबाजी के लिए आते हुए देखा था तो मैं काफी एक्साइटेड था। उन्हें गेंदबाजी करना वाकई मेरे लिए बहुत खुशी का पल था। हालांकि उन्हें बॉलिंग करना हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। बता दें कि टॉड मर्फी ने अभी तक 3 टेस्ट मैचों में 23.25 की औसत से 11 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें एक बार उनका 5 विकेट हॉल भी है। इंदौर टेस्ट में टॉड मर्फी को सिर्फ एक ही विकेट मिला था जो कि विराट कोहली का था। हालांकि उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+