तमिलनाडु प्रीमियर लीग का सातवां एडिशन अगले साल जून-जुलाई में होगा आयोजित, खिलाड़ियों की होगी नीलामी
टीएनपीएल के सातवें एडिशन में मौजूदा प्लेयर ड्राफ्ट सिस्टम को बदलने के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। हर टीम का पर्स 70 लाख रुपए का होगा।

TNPL sevent Adition in June-July 2023 तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अगले सीजन का आगाज अगले साल यानि कि 2023 में जून-जुलाई में होगा। आपको बता दें कि यह इस लीग का सातवां संस्करण होगा। टीएनपीएल के सातवें एडिशन में मौजूदा प्लेयर ड्राफ्ट सिस्टम को बदलने के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। यह जानकारी टीएनसीए की ओर से हाल ही में जारी एक प्रेस रिलीज में दी गई है। ऑक्शन में हर टीम का पर्स 70 लाख रुपए का होगा।
इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नीलामी आयोजित करने का कदम टीएनपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा लिया गया है। हाल ही में हुई टीएनपीएल गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक में टूर्नामेंट को लेकर कई अहम फैसले लिए गए जिसमें से ऑक्शन का भी फैसला एक था। इसके अलावा TNPL के अगले संस्करण में डीआरएस सिस्टम को भी लागू करने का फैसला किया गया है।
टीएनपीएल गवर्निंग काउंसिल की प्रेस रिलीज में कहा गया है,"टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए अपना नाम 28 दिसंबर से 20 जनवरी 2023 के बीच रजिस्टर्ड करा दें।" टीएनपीएल गवर्निंग काउंसिल ने शीर्ष परिषद को यह भी सिफारिश करने का फैसला किया कि जो खिलाड़ी वास्तविक चोट, भारतीय टीम की प्रतिबद्धताओं और अन्य बीसीसीआई प्रतिबद्धताओं के अलावा अन्य कारणों से पंजीकरण के बाद टीएनपीएल में भाग नहीं लेते हैं, उन पर तमिलनाडु की टीमों में भाग लेने पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications