RCB vs MI: तिलक वर्मा ने कर दिया टीम का ही बंटाधार? मुंबई की हार का ये 'Tilak' कनेक्शन कर देगा हैरान
IPL 2025 का रोमांच चरम पर है और RCB vs MI वाला मैच तो एकदम 'मसालेदार ड्रामा' निकला! पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 221 रन ठोक दिए और वो भी विराट कोहली (67 रन, 42 गेंद) और कप्तान रजत पाटीदार (64 रन, 32 गेंद) की शानदार पारियों की बदौलत।
मुंबई इंडियंस ने जवाब में अच्छी शुरुआत की, लेकिन मिडल ओवर्स में सब कुछ गड़बड़ हो गया। एक-एक कर विकेट गिरते रहे और पूरी उम्मीद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के कंधों पर आ टिकी।

तिलक वर्मा ने कोशिश तो बहुत की- 29 गेंदों पर 56 रन की फायरिंग इनिंग खेली, जिसमें क्लीन हिट्स और मैच फिनिश करने की पूरी चाह झलक रही थी। लेकिन कहानी वहीं अटक गई, जहां तिलक की किस्मत हमेशा लड़खड़ा जाती है- चेज में हाफ सेंचुरी, लेकिन जीत नहीं।
ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। दरअसल, IPL इतिहास में जब-जब तिलक ने 50+ स्कोर किया है और मुंबई चेज कर रही होती है, तब-तब टीम मैच हार जाती है। अब तो ये ट्रेंड बनता जा रहा है- सात बार अर्धशतक, सातों बार नाकामी और मजे की बात ये कि इसमें से दो बार RCB के खिलाफ ही हार मिली है।
इस कनेक्शन को देखने के बाद कह सकते हैं कि तिलक की इनिंग्स मैच तो बना देती है, लेकिन मैच जिता नहीं पाती। इस बार भी वही हुआ। जैसे-जैसे रनरेट बढ़ता गया, हार्दिक और तिलक दबाव में आए और एक गलत शॉट ने उम्मीदों का बल्ब फ्यूज कर दिया।
तिलक वर्मा का दिलचस्प आंकड़ा
- तिलक वर्मा जब भी रन चेजिंग में फिफ्टी मारते हैं, मुंबई हार जाती है!
- IPL करियर में उन्होंने अब तक 7 बार चेज़िंग करते हुए फिफ्टी लगाई है।
- दुर्भाग्य देखिए सभी 7 मैच MI हार चुकी है!
- इनमें से दो हारें RCB और दो RR के खिलाफ़ रही हैं।
तो सवाल ये है कि क्या तिलक का बल्ला जितनी बार आग उगला है, किस्मत उतनी ही बार धोखा दे जाती है? या फिर ये सिर्फ एक इत्तेफाक है जो अब MI का अनलकी तिलक ट्रेंड बनता जा रहा है? इस सवाल का जवाब आपको इस नीचे दी गई पोल में देना है।












Click it and Unblock the Notifications