Salman Khan की हीरोइन पर दिल हार बैठे थे दादा, प्यार में कर दी हदें पार, फिर क्यों टूटा रिश्ता?
Cricketer love story: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है। कई सितारे एक-दूसरे के प्यार में पड़े, कुछ के रिश्ते शादी तक पहुंचे और कुछ कहानियां अधूरी रह गईं। ऐसी ही एक अधूरी प्रेम कहानी है पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा की है। सौरव गांगुली आज यानी 8 जुलाई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में...
सलमान खान के साथ नगमा ने किया था डेब्यू (Cricketer love story)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने 90 के दशक में सलमान ख़ान के साथ फिल्म बाग़ी: अ रिबेल फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात क्रिकेटर सौरव गांगुली से हुई। दोनों की नजदीकियां 1999 वर्ल्ड कप के दौरान बढ़ी थीं। कई बार दोनों को एक साथ सार्वजनिक जगहों पर देखा गया, यहां तक कि एक मंदिर में भी, जिससे उनकी शादी की अफवाहें उड़ीं।

पहले से शादीशुदा थे गांगुली
हालांकि, उस वक्त सौरव गांगुली पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने 1997 में अपनी बचपन की दोस्त डोना से शादी की थी। खबरें थीं कि गांगुली अपने परिवार के खिलाफ जाकर नगमा से शादी करना चाहते थे और डोना से तलाक लेने की बात भी की थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपना पारिवारिक जीवन संभाल लिया। इस तरह नगमा और गांगुली ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
अब तक शादी नहीं की हैं नगमा
नगमा ने खुद इस रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि जब दो लोग एक-दूसरे को इनकार कर देते हैं, तो जरूरी नहीं कि वो रिश्ता खत्म हो गया हो। कुछ बातें करियर से जुड़ी थीं, इसलिए अलग होना पड़ा। हालांकि गांगुली और डोना ने इस रिश्ते को नकार दिया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। समय के साथ यह रिश्ता टूट गया और नगमा अकेली रह गईं। आज वो 50 साल की हैं और अब तक अविवाहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications