दो दिन में तीन खिलाड़ी रिटायर, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुश्किल में पाकिस्तान! अब इस दिग्गज ने लिया संन्यास
Pakistan cricketer retires from international cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। हाल ही में टीम के तीन प्रमुख क्रिकेटरों का रिटायरमेंट घोषित करना पाकिस्तानी फैंस को हैरान कर रहा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने अचानक संन्यास का ऐलान किया। 42 वर्षीय इरफान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।
पिछले 36 घंटे में तीन खिलाड़ी ने लिया संन्यास
अपनी लंबी हाइट और तेज गेंदबाजी के लिए इरफान मशहूर रहे हैं। इरफान ने पाकिस्तान के लिए 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद से वे डोमेस्टिक क्रिकेट में सक्रिय रहे, लेकिन अब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। मोहम्मद इरफान से पहले दो और पाकिस्तानी खिलाड़ी ने संन्यास लिया था। पिछले 36 घंटे में तीन खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। इरफान से पहले इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर ने भी संन्यास की घोषण की थी।

सोशल मीडिया पर कही ये बात
इरफान ने सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की। उन्होंने अपने साथियों, कोच, और सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें प्यार दिया और साथ ही उन यादगार पलों को साझा किया। इसके अलावा इरफान ने यह भी कहा कि वह उस खेल को हमेशा सपोर्ट करते रहेंगे, जिसने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ऐसा रहा इरफान का क्रिकेट करियर
इरफान ने अपनी लंबाई का पूरी तरह से उपयोग किया और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को परेशान किया। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2012 में हुआ था। इरफान ने कुल 60 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 83 विकेट लिए। टी20 क्रिकेट में भी उनका योगदान रहा, हालांकि वहां उन्होंने 22 मैचों में केवल 16 विकेट लिए। टेस्ट क्रिकेट में इरफान का करियर छोटा रहा, उन्होंने केवल 4 टेस्ट मैच खेले और उसमें 4 विकेट ही हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications