टीम इंडिया को टेस्ट में नई 'दीवार' की तलाश, चेतेश्वर पुजारा को रिप्लेस कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी
भारतीय टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टेस्ट टीम के दीवार कहे जाने वाले पुजारा के बाहर होने पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने निराशा भी जाहिर की है।
India Vs West Indies, Cheteshwar Pujara Replace: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने का काम किया है। वहीं चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट के अनुभवी बल्लेबाज को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुजारा की जगह आखिर कौन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरेगा।
नंबर तीन की तलाश शुरू: चेतेश्वर पुजारा के बाहर होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की खोज भी शुरू कर दी गई है। अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है।

अजिंक्य रहाणे को मिल सकती है नई जिम्मेदारी: अजिंक्य रहाणे को नंबर 3 पर प्रमोट किया जा सकता है। रहाणे को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में उन्हें नंबर तीन पर खेलने का मौका दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज में रहाणे का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने आठ पारियों में 102.80 की औसत से 514 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
शुभमन गिल भी है दावेदार: शुभमन गिल को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है। गिल के पास पंजाब के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का अनुभव है। गिल ने अपने टेस्ट करियर के 16 टेस्ट मैचों में 32.89 की औसत से 921 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में गिल नंबर तीन पर भारतीय टीम के लिए उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।
जायसवाल पर जताया जा सकता है भरोसा: यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ सीज़न में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। जायसवाल ने 15 मैचों में 80.21 की औसत और 67.48 की स्ट्राइक रेट से 1,845 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम जायसवाल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।












Click it and Unblock the Notifications