अगर IPL 2022 में शामिल हो जायें ये नियम तो बदल जायेगा टूर्नामेंट, दोगुनी हो जायेगी लोकप्रियता
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है जिसके पहले 5 मैचों में फैन्स को रोमांच का भारी डोज मिला है। इस बार 10 टीमों के बीच खेला जा रहा यह टूर्नामेंट एक नये फॉर्मेट में खेला जा रहा है जिसने फैन्स के बीच रोमांच को बढ़ा दिया है हालांकि अगर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा कुछ नियमों में बदलाव कर दिया जाये तो रोमांच का यह डोज और इसकी लोकप्रियता दोगुना हो सकती है।

फ्रैंचाइजी लीग को क्रिकेट में एक्सपेरिमेंट के लिये भी जाना जाता है, बीबीएल और द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट में खेल को फैन्स के बीच मशहूर बनाने के लिये अक्सर कुछ नियमों को लागू किया जाता है जो उसका रोमांच बढ़ा देते हैं। अगर आईपीएल में भी कुछ ऐसे ही नियमों का एक्सपेरिमेंट किया जाये तो यह प्रतियोगिता फैन्स को दोगुना रोमांचित करेगी। आइये एक नजर ऐसे ही कुछ नियमों पर डालें जो आईपीएल का चेहरा बदलने का दम रखती है।
और पढ़ें: PAK vs AUS: कोहली को पीछे छोड़ बाबर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई बने

छक्के के बजाय मिले खिलाड़ी को अठ्ठा
टी20 क्रिकेट के साथ ही फैन्स को लंबी-लंबी बाउंड्रीज देखने को मिल रही हैं, लेकिन मौजूदा समय में बाउंड्री पार करने पर गेंद कितनी भी दूर जाये बैटर को 6 ही रन मिलते है, अगर इस नियम मे बदलाव कर 100 मी या उससे लंबी बाउंड्री के शॉट पर 8 रन का नियम बनाया जाते तो आखिरी गेंद पर 8 रन भी चेज हो सकते हैं।

आईपीएल में लागू हो पावरसर्ज का नियम
मौजूदा समय में 6 ओवर का पावरप्ले होता है, अगर इसे 4 और 2 ओवर्स के दो हिस्सों में बांट कर एक मेंडेटरी और दूसरा ऑप्शनल कर दिया जाये तो बल्लेबाजी टीम इसका अच्छा लाभ उठा सकती है। अगर आईपीएल में यह नियम लागू होता है तो टीमें अपनी खोयी हुई लय को वापस हासिल करने और मुश्किल से बाहर निकलने के लिये इस्तेमाल कर सकती हैं। इस नियम को पावरसर्ज कहते हैं जो कि बिग बैश लीग में भी इस्तेमाल किया जाता है।

इन फॉर्म बॉलर को मिले एक्स्ट्रा ओवर
टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल बन चुका हैं जिसमें तेजी से रन बनाने और बड़ी बाउंड्री देखने को मिलती है, ऐसे में गेंदबाजों को फायदा देने के लिये इस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है। मौजूदा समय में कोई भी बॉलर अधिकतम 4 ओवर फेंक सकता है, ऐसे में इन फॉर्म गेंदबाज को मिला अतिरिक्त एक ओवर पूरे मैच का रुख बदलने का दम रखता है। यह नियम आखिरी ओवर के थ्रिलिंग मैचों में काफी अहम साबित होगा।

10 ओवर में जीते मैच तो मिले बोनस प्वाइंट
आईपीएल में हर टीम को जीत हासिल करने पर एक निश्चित अंक दिये जाते हैं, फिर वो 20 ओवर्स से कितना पहले करता है यह मायने नहीं रखता। ऐसे में अगर टीम 10 ओवर या उसके अंदर जीत हासिल करे तो उसे बोनस प्वाइंट मिलना चाहिये। इससे प्लेऑफ का गणित ज्यादा रोमांचक और क्वालिफिकेशन की रेस ज्यादा बेहतर हो जायेगी।

स्लो ओवर रेट पर लगे रनों का जुर्माना
स्लो ओवर रेट के लिये मौजूदा समय में जुर्माना लगाने का प्रावधान है जो कि मैच फीस से काटा जाता है, हालांकि इसमें बदलाव कर आर्थिक जुर्माने के साथ प्रति ओवर 5 या 10 रन का जुर्माना लगा दिया जाये तो इस पर लगाम लगायी जा सकती है। क्रिकेट के नियमों में बदलाव करने वाली संस्था एमसीसी ने टूर्नामेंट से पहले ही कई बड़े बदलाव का ऐलान किया था, जिसकी वजह से अब आउट होने के बाद नया बल्लेबाज स्ट्राइक पर ही आता है फिर चाहे कैच आउट के दौरान स्ट्राइक बदल क्यों न गई हो।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications